MP Weather मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है, बारिश की संभावना

MP Weather मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है।

MP Weather मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। वर्तमान में उत्तरी पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से राजस्थान के मध्य में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बन गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार को एक तीव्र आवृत्ति वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करने जा रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को खजुराहो में शीत लहर का प्रभाव रहा। भिंड, ग्वालियर में शीतल दिन रहा।

इस वजह से छाएंगे बादल, पड़ेंगी बौछारें

शुक्रवार को एक तीव्र आवृत्ति वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करने जा रहा है। राजस्थान में प्रेरित चक्रवात मौजूद है, जिसके चलते हवाओं का रुख बदलेगा। वातावरण में नमी बढ़ने से बादल छाएंगे। शुक्रवार को ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

Exit mobile version