Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMEJOBSMADHYAPRADESH

MP Patwari Bharti एमबीए और इंजीनियरिंग डिग्रीधारी भी पटवारी बनने की कतार में 12 लाख आवेदन आए

MP Patwari Bharti मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की पटवारी एवं ग्रुप- 2, सब ग्रुप – 4 के नौ हजार 73 पदों पर भर्ती के लिए करीब साढ़े 12 लाख आवेदन हुए हैं। करीब पांच साल बाद पटवारी के लिए निकली भर्ती के लिए इस बार एमबीए और इंजीनियरिंग डिग्रीधारी अभ्यर्थियों ने भी बड़ी संख्या में आवेदन किए हैं। इसका कारण यह है कि इस बार भर्ती परीक्षा में पात्रता स्नातक उत्तीर्ण मांगी गई है। इस बार पटवारी के लिए 6755 पदों पर भर्ती हो रही है और साढ़े 12 लाख आवेदन आए हैं। इस मान से एक पद के लिए करीब 185 अभ्यर्थी बैठेंगे।

कोचिंग संचालकों का कहना है कि इस बार पटवारी के पाठ्यक्रम में प्रबंधन विषय को भी शामिल किया गया है। बेरोजगार होने के कारण एमबीए पास अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। साथ ही कोचिंग में भी एमबीए और इंजीनियरिंग पास विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी के लिए आ रहे हैं। मंडल के अधिकारियों के अनुसार करीब साढ़े 12 लाख से अधिक आवेदन हुए हैं। इसमें पटवारी के 6755 पद हैं। इसमें उपसमूह-4 सहायक अग्निशमन अधिकारी एवं समकक्ष पदों की सीधी एवं बैकलाग भर्ती और भू-अभिलेख, राजस्व विभाग के अंतर्गत पटवारी पद के लिए संयुक्त परीक्षा आयोजित की जाएगी। बता दें कि 2017 में हुई पटवारी भर्ती परीक्षा में करीब 10 लाख आवेदन आए थे। मंडल के लिए यह पहला मौका होगा, जब इतनी संख्या में आनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp