News24you

News you are looking for

MP Board 12 th Exam Result 2021: 12 वीं का रिजल्ट तय करने में 10वीं के अंक पैदा कर रहे बाधा

MP Board Exam Flying Squad : परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्रों पर चार उड़नदस्ते रखेंगे नजर

MP Board 12 th Exam Result 2021:  कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों को 10 वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार करने के राज्य सरकार के आदेश ने स्कूलों के सामने मुश्किल पैदा कर दी है। इस आधार पर परिणाम तैयार करने में कई परेशानी आ रही है। अब सहयोगी अशासकीय विद्यालय संघ ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव को पत्र लिख इस बारे में जानकारी दी है।

सचिव अशीष तिवारी ने बताया 12वीं के रिजल्ट के लिए कक्षा 10वीं के अंकों की एंट्री का फार्म एमपी ऑनलाइन पर उपलब्ध है। अंकों को अपलोड करने में कठिनाइयां आ रही हैं। सबसे अधिक परेशानी उन छात्रों को आ रही है। जिन्होंने 10वीं सीबीएसई के माध्यम से दी थी लेकिन इस साल 12वी बोर्ड चेंज कर एमपी बोर्ड कर लिया था।

सीबीएसई द्वारा जारी हाईस्कूल की अंकसूची में विषयों के परिणाम ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर दिए गए हैं, इन्हें भी अंकों में किस प्रकार परिवर्तित करें यह भी स्पष्ट नहीं है। इसके अलावा एक बड़ी दिक्कत यह भी है कि राज्य ओपन स्कूल और एनआईओएस के माध्यम से कई छात्र परीक्षा देते हैं, किंतु वह गणित,विज्ञान को छोड़कर दूसरे विषय जैसे गृह विज्ञान,अर्थशास्त्र आदि लेते है। अब इन विषयों के अंको को उक्त फार्म में कैसे चढ़ाएं जाएं यह भी स्पष्ट नहीं है। क्योकिं एंट्री फार्म में गणित और विज्ञान विषय को बदलने को विकल्प ही नहीं दिया गया है।