Maharashtra Panchayat Result पंचायत चुनावों की मतगणना जारी, नतीजों में बीजेपी-शिंदे गुट आगे

Maharashtra Panchayat Resultपंचायत चुनावों की मतगणना जारी, नतीजों में बीजेपी-शिंदे गुट आगे

Maharashtra Gram Panchayat Result 2022 Live: महाराष्ट्र में आज 7,135 ग्राम पंचायतों के लिए मतगणना हो रही है। इसके लिए 18 दिसंबर को मतदान हुए थे। यह भले ही चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़े जाते हों, लेकिन महाराष्ट्र के सभी राजनीतिक दलों के लिए इसमें जीत हासिल करना प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। अब तक के नतीजों में बीजेपी-एकनाथ शिंदे गुट, महाविकास अघाड़ी पर भारी पड़ रहा है। महाराष्ट्र की 7,751 ग्राम पंचायतों में से 4,102 के नतीजे जारी हो चुके हैं। इनमें बीजेपी और शिंदे गुट को 1748 सीटों पर सफलता मिली है। वहीं महाविकास अघाड़ी को 1640 सीटों पर जीत मिली है।

राजनीतिक दृष्टि से अहम है चुनाव

महाराष्ट्र में आज 7751 सीटों पर ग्राम पंचायतों के चुनावी नतीजे आनेवाले हैं। शिंदे-फडणवीस सरकार और महाविकास अघाड़ी के लिए ये चुनावी परीक्षा का दिन है। ताजा नतीजों के मुताबिक राज्य में बीजेपी को अब तक के नतीजों में सबसे ज्यादा सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं। बीजेपी को मिली जीत से यह साबित हो रहा है कि आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे की ओर से पूरे प्रदेश में निकाली यात्रा का उन्हें कोई विशेष फायदा नहीं मिला। वहीं शिंदे गुट ने भी दूसरे नंबर पर कब्जा जमाया हुआ है। महाविकास अघाड़ी के तीनों दलों में सबसे ज्यादा सीटें एनसीपी को मिली है।

Exit mobile version