katni mayor candidate कटनी में श्रेहा खंडेलवाल होंगी कांग्रेस से महापौर पद की उम्मीदवार

Katni Change Candidate कटनी में श्वेता नहीं अब श्रेहा खंडेलवाल का कांग्रेस से महापौर पद उम्मीदवार के लिये नाम

katni mayor candidate कटनी से श्वेता तिवारी के कांग्रेस के महापौर पद के उम्मीदवार बनने की खबर के कुछ ही मिनटों में यह नाम बदलने की खबर आ गई। अब कटनी से श्रेहा खंडेलवाल का नाम सामने आया है।

कुलमिलाकर कांग्रेस के नाम पर तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता जब तक पार्टी का बी फार्म जमा न हो जाए

बहरहाल महापौर उम्मीदवार की खबर कांग्रेस सूत्रों से मिल रही थी जिसमे श्वेता तिवारी के नाम को कांग्रेस हाईकमान द्वारा फाइनल होना बताया गया, लेकिन बाद में यह बदल कर श्रेहा हो गया।  इस तरह चर्चित चार नामों में श्रेहा खंडेलवाल, ने सभी को पीछे छोड़ दिया। कांग्रेस ने एकदम नए चेहरे पर अपना विश्वास जताया है। इससे पहले 11 उम्मीदवार के नाम भी कांग्रेस की ओर से मेयर पद के लिए फाइनल हुए थे।

आपको बता दें कि गुरुवार शाम को कांग्रेस ने 16 में से 11 प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए थे। भोपाल से विभा पटेल और इंदौर से संजय शुक्ला चुनाव लड़ेंगे। इधर, बीजेपी में ग्वालियर-चंबल में वीडी शर्मा, नरेंद्र सिंह तोमर, नरोत्तम मिश्रा के अलावा पहली बार सिंधिया फैक्टर दिखाई दे रहा है। इधर, बीजेपी को नाम तय करने में दो से 3 दिन और लगेंगे। इसकी बैठक 11 और 12 जून को होगी।

नगर निगम : कांग्रेस के 16 में से 15 महापौर प्रत्याशी फाइनल

भोपाल (ओबीसी महिला) विभा पटेल (प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष)
इंदौर (अनारक्षित) संजय शुक्ला (विधायक)
जबलपुर (अनारक्षित) जगत बहादुर सिंह (जिलाध्यक्ष)
ग्वालियर (अनारक्षित महिला) शोभा सिकरवार (विधायक सतीश सिकरवार की पत्नी)
उज्जैन (एससी) महेश परमार (तराना विधायक)
सागर (अनारक्षित महिला) निधि जैन (पूर्व विधायक सुनील जैन की पत्नी)
रीवा (अनारक्षित) अजय मिश्रा (पूर्व नगर निगम अध्यक्ष)
मुरैना (एससी महिला) शारदा सोलंकी (पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी पत्नी)
सतना (ओबीसी) विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा या उनकी पत्नी प्रीति कुशवाहा
कटनी (अनारक्षित महिला) श्रेहा खंडेलवाल
सिंगरौली (अनारक्षित) अरविंद सिंह चंदेल (जिलाध्यक्ष कांग्रेस)

5 सीटों पर करीब सिंगल नाम तय, अंतिम निर्णय शेष

रतलाम (ओबीसी) राजीव रावत (3 बार से पार्षद)
खंडवा (ओबीसी महिला) लक्ष्मी यादव (खंडवा किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्याम यादव की पत्नी)
बुरहानपुर(अनारक्षित महिला) गौरी दिनेश शर्मा (पूर्व नगर निगम अध्यक्ष)
छिंदवाड़ा (एसटी) सुनील उईके ( विधायक)
देवास (अनारक्षित महिला) श्वेता अग्रवाल

 

Exit mobile version