HOMEJOBSMADHYAPRADESH

Job’s in MP 413 नगरीय निकायों में संविदाकर्मियों के खाली पद 30 नवंबर तक भरे जाएंगे

Job's in MP 413 नगरीय निकायों में संविदाकर्मियों के खाली पद 30 नवंबर तक भरे जाएंगे

Job’s in MP मध्‍य प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में संविदाकर्मियों के रिक्त पदों को 30 नवंबर तक भरा जाएगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने विभाग के अधिकारियों को संविदाकर्मियों के भर्ती के लिए समय सीमा दे दी है। उनसे 28 सितंबर तक पदों का आकलन करने, 18 अक्टूबर तक नियुक्ति का विज्ञापन जारी करने और 30 नवंबर तक चयन प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है। वहीं रिक्त नियमित पदों पर सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा लेने के निर्देश दिए हैं। विभाग छह माह या उससे अधिक अवधि से खाली पदों पर भर्ती करेगा।

निकायों में कर्मचारियों की कमी से कामकाज प्रभावित हो रहा है। खासकर तकनीकी काम के लिए कर्मचारी नहीं हैं। नगरीय निकाय चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले भी यह बात सामने आई थी। जून 2021 में विभाग ने संविदा कर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया तय करते हुए नियम भी जारी कर दिए थे पर नियुक्ति नहीं हो पाई थी।

Related Articles

Back to top button