News24you

News you are looking for

Indore Sucide Case अरबिंदो अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूद कर डाक्‍टर ने जान दी

deth body

Indore Sucide Case: अरबिंदो अस्पताल के जूनियर डाक्टर ने पांचवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। रूस से मेडिकल की पढ़ाई कर इंदौर आया डाक्टर पीजी(मेडिसिन) कर रहा था । स्वजन ने हत्या की आशंका जता कर जांच की मांग की है।

बाणगंगा थाना टीआइ राजेंद्र सोनी के मुताबिक घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। 26 वर्षीय डा.कश्यप पुत्र रमेश पाटीदार सेम्स होस्टल में ही रहते थे।

गार्ड व छात्रों ने डा.कश्यप को नीचे गिरा देख अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी। उन्हें आइसीयू में ले गए लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डाक्टर राजेश ने काल कर थाने पर घटना बताई और पुलिस ने शव पीएम के लिए भिजवाया।

एसआइ संजयसिंह भदौरिया के मुताबिक डा.कश्यप रसिया से मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर लौटे थे। एमसीआइ से परीक्षा पास कर पीजी(मेडिसिन) में दाखिला लिया था। अरबिंदो अस्पताल में डा.कश्यप का पहला साल था। रिश्तेदार कुलदीप पाटीदार के मुताबिक डा.कश्यप ने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। पांचवीं मंजिल पर बनी दीवार पर जूतों के निशान भी हैं।