बहोरीबंद के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष शंकर महतो की हुई घर वापसी, शंकर महतो ने छोड़ी सपा, भाजपा का थामा दामन

भोपाल। कटनी जिले की बहोरीबंद विधानसभा से विधानसभा चुनाव 2023 में समाजवादी पार्टी से विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले बहोरीबंद जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष शंकर महतो पुनः भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समक्ष क्षेत्र के दर्जनों सरपंच, जनपद सदस्य के साथ महतो पुनः भाजपा  में शामिल हुए।

इस दौरान बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन आदि भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

 

Exit mobile version