DA Hike order; अखिल भारतीय सेवा के अफसरों के DA में 1 जुलाई से 11% की वृद्धि और एक जनवरी 2022 से 3% वृद्धि के आदेश

DA Hike order; अखिल भारतीय सेवा के अफसरों के DA में 1 जुलाई से 11% की वृद्धि और एक जनवरी 2022 से 3% वृद्धि के आदेश

7th pay commission DA Hike order कर्मचारियों (Employees)-AIS अफसरों (AIS Officers) के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अखिल भारतीय सेवा के अफसरों के डीए में 1 जुलाई से 11% की वृद्धि और एक जनवरी 2022 से 3% डीए वृद्धि के आदेश (DA Hike order) जारी कर दिए हैं।

हालांकि एक तरफ जहां IAS, IPS और IFS अफसरों के लिए DA में वृद्धि के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं कर्मचारियों को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग में अखिल भारतीय सेवा मध्य प्रदेश के अधिकारियों की महंगाई भत्ते वृद्धि के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश केंद्रीय कर्मचारियों के डीए वृद्धि के आदेश की तारीख से प्रभावी होंगे। मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को भी अब 1 जनवरी 2022 से 34% की दर से महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है।

शुक्रवार को जारी हुए आदेश के बाद अब हर महीने अफसरों को 30 हजार रुपए अतिरिक्त प्राप्त होंगे। साथ ही उन्हें एरियर्स (arrears) की एकमुश्त राशि के रूप में 2 लाख या उससे अधिक 2.5 लाख रुपए का भुगतान किया जाएगा

Exit mobile version