Monday, October 26, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Complete Lockdown in India: ट्रेडर्स बोले- पीएम मोदी पूरे देश में लगाएं लॉकडाउन, नहीं होने देंगे जरूरी चीजों की कमी

Complete Lockdown in India: देश में कोरोना महामारी के हालात बेकाबू हो चुके हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या संक्रमण को रोकने के लिए एक बार फिर राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया जाए? एक बड़ा वर्ग है जो इस तरह की पाबंदियों के खिलाफ है तो एक धड़ा इसी को इलाज का सबसे कारगर तरीका बता रहा है। ताजा खबर यह है कि देश में ट्रेडर्स की एक संस्था ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पूरे देश में सख्ती से लॉकडाउन लगा दे। इन व्यापारियों ने सरकार को भरोसा दिलाया है कि वे देश में जरूरी खाद्यान्न सामग्री की आपूर्ति कम नहीं होने देंगे। Confederation of All India Traders (CAIT) ने सरकार से यह अपील की है। CAIT का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर पर एक सर्वे करवाया है, जिसमें 67 फीसदी लोगों ने टोटल लॉकडाउन (Complete Lockdown in India) का पक्ष लिया है।

सीएआईटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया और महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने पीएम मोदी से तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय लॉकडाउन लागू करने का अनुरोध किया। साथ ही कहा गया है कि यदि राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन संभव न हो तो उन राज्यों में सख्त पाबंदियां लगाई जाएं, जहां कोरोना महामारी ज्यादा है। सीएआईटी ने भरोसा दिलाया है कि वे पिछले साल के लॉकडाउन की तर्ज पर इस बार भी जरूरी चीजों की आपूर्ति जारी रखेंगे।

राहुल गांधी भी बोले, लॉकडाउन की एक मात्र तरीका

इस बीच, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कहा है कि देश में कोरोना महामारी को रोकने का एक मात्र तरीका लॉकडाउन है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि सरकार इस पर फैसला ले और जरूरतमंदों तथा गरीबों की व्यवस्था करे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp