News24you

News you are looking for

CM शिवराज ने विजयराघवगढ़ के ग्राम चोरी में किया बहनों को मोबाइल पर संबोधित, बताया लाड़ली बहना योजना के बारे में, देखें Video

CM शिवराज ने विजयराघवगढ़ के ग्राम चोरी में किया बहनों को मोबाइल पर संबोधित, बताया लाड़ली बहना योजना के बारे में, देखें Video

Live आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं विजयराघवगढ़ की विकास यात्रा को ग्राम पंचायत चोरी में में मोबाइल से सम्बोधित कर एक बार फिर अपने चिर परिचित अंदाज में यहां उपस्थित माता बहनों ग्रामीणों का दिल जीत लिया।

विजयराघवगढ़ के ग्राम चोरी में आज विकास यात्रा का पड़ाव था। विकास यात्रा में क्षेत्रीय विधायक संजय पाठक साथ थे, इसी बीच यहां उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक संजय सत्येंद्र पाठक लाड़ली बहना योजना के बारे में जानकारी दे रहे थे तभी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का श्री पाठक के मोबाइल पर फोन आया।

श्री पाठक ने बताया कि वह ग्राम में विकास यात्रा के साथ हैं, साथ ही श्री पाठक ने बताया कि सभा में मौजूद  महिलाओं माता, बहनों को आपके आशीर्वचन की प्रतीक्षा है। लिहाजा सीएम शिवराज सिंग ने तुरन्त मोबाइल से सभी को अपना सम्बोधन देते हुए यहां उपस्थित ग्रामीणों का दिल जीत लिया।

 

मोबाइल पर सीएम श्री चौहान ने सभा सम्बोधन करते बताया कि भांजे भाजियों के साथ बहनों की भी चिंता मामा को है, अतः सरकार अब हर बहन को एक हजार रुपये महीना देगी ताकि घर मे बहनों को आर्थिक परेशानी न हो।

इस घोषणा के साथ ही सभी ने जोरदार नारे लगाकर सीएम श्री चौहान का अभिन्दन किया। श्री चौहान ने सभी को बधाई दी और कहा कि गांव गरीब किसान महिलाओं बुजुर्ग युवा हर वर्ग की चिंता भाजपा सरकार को है। विधायक संजय पाठक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का आभार जताया।