CD Scandal चुनावी वर्ष में फिर निकला CD जिन्न, डा.गोविंद सिंह के आरोप पर VD शर्मा का जवाब
CD Scandal चुनावी वर्ष में फिर निकला CDडा.गोविंद सिंह के आरोप पर VD शर्मा का जवाब जिन्न,

CD Scandal चुनावी वर्ष में फिर निकला CD जीन कांग्रेस नेता डा.गोविंद सिंह के आरोप पर VD शर्मा ने जवाब दिया है। आपको बता दें कि इस साल चुनाव हैं लिहाजा हनी ट्रेप सीडी कांड फिर से सियासी मुद्दे बनेंगे।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने दावा किया है कि उनके पास भाजपा नेताओं की सीडी हैं। कइयों की सीडियां सार्वजनिक भी हो चुकी हैं। हनीट्रैप की बात भी किसी से छुपी नहीं है पर आरोप लगाना हमारी संस्कृति नहीं है। हम ओछी राजनीति भी नहीं करते हैं।
उनके इस दावे पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने चुनौती देते हुए कहा कि कोई सीडी है तो सामने लाएं। सीडियों में उलझाना और फंसाना कांग्रेस का चरित्र है।
डा.सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा में 60-70 प्रतिशत व्यक्ति भ्रष्टाचार की गंगोत्री में नहा आए हैं। कमल नाथ सरकार में संकल्प पारित हुआ था कि विधानसभा में संपत्ति का ब्योरा प्रस्तुत करेंगे पर एक-दो मंत्री को छोड़कर कोई नहीं कर रहा है। कांग्रेस विधायक सुनील सराफ का हर्ष फायर करते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने और पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किए जाने पर कहा कि भाजपा यही सब करती है।