Blast in Mhow MP महू में दो गुटों में विवाद के बाद बम फोड़ा; 2 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

Blast in Mhow महू में दो गुटों में विवाद के बाद बम फोड़ा; 2 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

Blast in Mhow MP इंदौर के पास महू के बडगोंड थाना क्षेत्र के ग्राम बेरछा में रविवार रात को एक युवक ने भीड़ के बीच बम फोड़ दिया। घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें से 4 लोगों को इंदौर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बम आर्मी रेंज से लाया गया था

बताया जा रहा है कि ग्राम बेरछा में झंडा वंदन के आयोजन की तैयारियां की जा रही थीं। दो गुट आपस में बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवक आर्मी की फायरिंग रेंज में छोड़े जाने वाले बम को उठा कर लाया और भीड़ के बीच फोड़ दिया। अचानक हुए धमाके से गांव के लोग सहम गए। घटना में बम फोड़ने वाले समेत दो लोगों की मौत हो गई। घायलों में 7 महिलाएं, दो बच्चे और बाकी पुरुष हैं।

कैंट एरिया में करते हैं प्रैक्टिस

गांव वालों के अनुसार बेरछा में आर्मी की प्रैक्टिस रेंज है। यहां आर्मी के जवान बम फोड़ने की प्रैक्टिस करते हैं। कई बार बम फूटते नहीं हैं। इन्हें वे जंगल में छोड़ कर चले जाते हैं। तांबे के लालच में गांव वाले इन्हें जंगल में से उठा ले आते हैं।

Exit mobile version