BJP बूथ विस्तारक योजना को राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में सराहा गया

BJP News। जयपुर में चल रही भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक के दूसरे दिन शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में मध्यप्रदेश संगठन के वर्ष भर हुए कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की। साथ ही उन्होंने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा से राष्ट्रीय पदाधिकारियों को अवगत कराया।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाए जाने और बूथ विस्तारक योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर समितियों का गठन किया गया है। साथ ही संगठन एप के माध्यम से बूथ का डिजिटलाइजेशन किया गया है। बूथ के सभी पदाधिकारियों का डाटा संगठन एप पर उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 95 प्रतिशत बूथ डिजिटल हो चुके है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने प्रदेश संगठन द्वारा चलाए गए बूथ विस्तारक अभियान का करतल ध्वनि से सराहना की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेंट की समर्पण पुस्तिका

कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष में ठाकरे जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित ‘समर्पण’ पुस्तिका का प्रकाशन प्रदेश संगठन द्वारा किया गया है। राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ठाकरे के जीवन पर केन्द्रित समर्पण पुस्तिका भेंट की और प्रदेश संगठन के कामकाजों से अवगत कराया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धुर्वे एवं पार्टी की प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती पंकजा मुंडे उपस्थित थी।

राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री  शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, राष्ट्रीय महासचिव  कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, महाराष्ट्र के सह प्रभारी  जयभान सिंह पवैया, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  लालसिंह आर्य आदि शामिल हुए।

Exit mobile version