News24you

News you are looking for

BJP की हार का व्यंग्यात्मक वीडियो पोस्ट करने के लिए कवि के Facebook Account पर रोक

BJP की हार का व्यंग्यात्मक वीडियो पोस्ट करने के लिए कवि के Facebook Account पर रोक

जाने-माने कवि के सचिदानंदन ने आरोप लगाया है कि उन्होंने केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार को लेकर एक व्यंग्यात्मक वीडियो अपलोड करने का प्रयास किया, जिसके बाद फेसबुक ने उन्हें लाइक, कमेंट और पोस्ट साझा करने से रोक दिया है। कवि ने मीडिया से कहा कि उन्हें 30 दिनों के लिए सोशल मीडिया मंच पर लाइव उपस्थिति से भी रोक दिया है।

केंद्रीय साहित्य अकादमी के पूर्व सचिव सचिदानंदन ने कहा कि जब उन्होंने भाजपा की हार का एक व्यंग्यात्मक वीडियो पोस्ट करने की कोशिश की तो उन्हें फेसबुक से एक संदेश मिला जिसमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने कंपनी के सामुदायिक मानकों का कथित तौर पर उल्लंघन किया है।

सचिदानंदन ने दावा किया कि दूसरे सोशल मीडिया मंच पर ये वीडियो साझा किए गए और कहीं से भी यह वीडियो अपमानजनक नहीं था। अपने अनुभवों का हवाला देते हुए कवि ने आरोप लगाया कि दक्षिण पंथ के आलोचकों पर फेसबुक निगरानी रखता है।

फेसबुक की कार्रवाई को जायज बताते हुए भाजपा की प्रदेश इकाई ने रविवार को कहा कि हर चीज की हद होती है और किसी को भी सोशल मीडिया मंच के सामुदायिक मानकों के उल्लंघन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर और माकपा नेता टी एम थॉमस आइजक ने सचिदानंदन के खिलाफ कार्रवाई के लिए