Bhai Dooj 2022 :तिथियों की घट बढ़ के कारण इस बार लोग दोज तिथि को लेकर असमंजस में हैं। दरअसल धुरेड़ी Holi के दूसरे भाई दूज Bhai Dooj 2022 : मनाया जाता है। लेकिन इस बार द्वितीया तिथि 19 मार्च को दोपहर 12 बजे के बाद शुरू हो रही है। जो 20 मार्च को सुबह तक रहेगी। ऐसे में जो लोग उदया तिथि से पर्व और त्योहार मनाते हैं। वे लोग असमंजस में हैं।
भाई दूज सालभर में आने वाले सभी महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह पर्व भाई बहन के पवित्र रिश्ते और स्नेह का प्रतीक है। फाल्गुन मास में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की रात में होलिका दहन के बाद अगली सुबह रंग खेलने वाली होली और फिर इसके बाद चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाया जाता है। इस भाई दूज को भ्रातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बहनें भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
दोपहर 12:12 बजे से शुरू होगी दोज तिथि
ज्योतिषाचार्य की मानें द्वितीया तिथि 19 मार्च को दोपहर 12:12 से शुरू होगी जो 20 मार्च को सुबह 10:26 बजे समाप्त होगी। सूर्योदय काल से द्वितीया तिथि 20 मार्च को प्राप्त होगी। जिस कारण से भाई दूज 20 तारीख को मनाया जाएगा।
अभिजित मुहूर्त- 11:48 प्रातः से 12:38 दोपहर तक।
द्विपुष्कर योग- सूर्योदय से 12:32 रात तक।