BDMS महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, खुद को बताया मौत का जिम्मेदार

BDMS महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, खुद को बताया मौत का जिम्मेदार

Bhopal मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित सागर रॉयल विला कॉलोनी में BDMS डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार शाम उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया था। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लेडी डॉक्टर के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने आत्महत्या के लिए खुद को ही जिम्मेदार बताते हुए किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया था। घटना की जानकारी परिजन को दे दी गई है। आज सुबह उनके परिजन भोपाल पहुंच गए थे। परिजन की उपस्थिति में पीएम कराया जाएगा। साथ ही उनके बयान दर्ज किए जाएगे।

एसआई अरुण शर्मा ने बताया कि सुधाश्री सोनी (29) बेड़न जिला सिंगरौली की रहने वाली थी। वह सागर, रॉयल विला 304 बी स्टार (फ्लैट) में रहती थी। सुधाश्री शक्ति नगर में किसी डॉक्टर के पास प्रेक्टिस कर रही थी। रविवार

शाम करीब साढ़े 7 बजे के आसपास सुधाश्री ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। नजर पड़ते ही उन्हें फंदे से उताकर एम्स लेकर पहुंचे थे, वहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच में ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

सुसाइड नोट बरामद

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने बताया कि सुसाइड नोट में किसी पर आरोप नहीं लगा है। उन्होंने सुसाइड नोट में खुद को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस शक्ति नगर के डॉक्टर से भी पूछताछ करेगी, जिनके क्लिीनिक पर सुधाश्री प्रेक्टिस करती थी।

Exit mobile version