Aryan Khan के साथ रेव पार्टी में शामिल सागर की Munmun Dhamecha ने खुद शेयर की हैं अपनी तश्वीर देखें

Aryan Khan के साथ रेव पार्टी में शामिल सागर की Munmun Dhamecha ने खुद शेयर की हैं अपनी तश्वीर देखें

Munmun Dhamecha मुनमुन की उम्र 39 साल है और मूल रूप से वे मध्यप्रदेश के सागर की रहने वाली हैं।

ड्रग्स केस में आर्यन खान के साथ गिरफ्तार हुई दिल्ली की मुनमुन धमीचा को भी 7 अक्टूबर तक NCB कस्टडी में भेज दिया गया है। मुनमुन पर आरोप है कि वे भी आर्यन के साथ ड्रग्स पार्टी में शामिल थीं और उनके पास से NCB को 5 ग्राम चरस बरामद हुई है।

मुनमुन एक मॉडल हैं और अक्सर पार्टियों में दिखती हैं। कई जगह वे गुरु रंधावा, सुयश राय और अर्जुन रामपाल जैसी हस्तियों के साथ दिखी हैं।

मुनमुन मूल रूप से मध्यप्रदेश के सागर की रहने वाली हैं। उनकी स्कूलिंग भी सागर में हुई और हायर एजुकेशन के लिए वे भोपाल शिफ्ट हो गईं। हालांकि, अब सागर में उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता है। मुनमुन के पिता का कई साल पहले और उनकी मां का पिछले साल निधन हो गया था। साल 2014 से वे अपने भाई के साथ दिल्ली में रहती हैं। वे एक प्राइवेट कंपनी में बड़ी पोस्ट पर काम करते हैं।

करीब 6 साल पहले वह भाई प्रिंस के साथ दिल्ली चली गई थीं। मुनमुन एक मॉडल हैं और सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने कुछ विज्ञापनों के लिए भी काम किया है। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल को देख ऐसा लगता है कि उन्हें पार्टीज का बहुत शौक है। धमीचा ने कूल अंदाज में पार्टी करते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं। मुनमुन के बारे में कहा जा रहा है कि बॉलीवुड में उनके कई अच्छे फ्रेंड्स हैं।

सोशल मीडिया में मुनमुन के 11 हजार फॉलोवर्स
मुनमुन ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शूटिंग स्टूडियो और फोटोशूट की तस्वीरें भी शेयर की हुई हैं। मुनमुन के Instagram में करीब 11 हजार फॉलोवर्स है और उन्‍होंने इसमें अपनी मॉडलिंग शूट्स की कई फोटोज पोस्‍ट की हैं

Exit mobile version