HOMEजरा हट के

जुनून: सलमान खान से मिलने जबलपुर से साइकिल से मुंबई जा पहुंचे समीर फिर क्या हुआ जानिए

जुनून सलमान खान से मिलने जबलपुर से साइकिल से मुंबई जा पहुंचे समीर फिर क्या हुआ जानिए

फैन्स के जुनून के आगे सब फीका ऐसा ही उदाहरण देखने मिला जब जबलपुर से सलमान के जन्मदिन पर उनसे मिलने के लिए समीर साइकिल से ही मुंबई जा पहुचे।

उन्होंने जबलपुर से मुंबई तक का सफर साइकिल से लगभग सात दिनों में पूरा किया। समीर, सलमान खान से मुंबई मे मिले भी। जबलपुर के समीर ने सलमान से मिलने के लिए साइकिल से 1100 किलोमीटर मुंबई तक का सफर किया। वे बचपन से ही सलमान खान के बड़े फैन हैं। उन्हें अपना स्टार मानते आ रहे हैं। 22 दिसंबर को सलमान खान से उनके जन्मदिन पर मिलने के लिए समीर एक संकल्प के साथ साइकिल से निकले थे, जबलपुर से मुंबई तक का सफर भीषण ठंड और कई मुश्किलों भरा था।

सलमान से मुलाकात की आस लेकर मुंबई पहुंचे और उनसे मिलने के बाद अपना ख्वाब पूरा किया। सलमान से मिलने के बाद समीर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। समीर ने बताया कि सलमान ने उसका हालचाल जाना और यह भी पूछा कि रास्ते मे किसी तरह की तकलीफ नहीं हुई। सलमान ने अपने बंगले मे समीर को खाना खिलाया और फिर उसे विदा किया। समीर अब वापस जबलपुर लौट रहा है।

समीर 29 दिसंबर को मुंबई पहुंचे और बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर उनका इंतजार किया। अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड ने यह जानकारी सलमान तक पहुंचाई और रात करीब तीन बजे सलमान अपने फैन से मिलने के लिए उसके पास आए। अपने चहेते सितारे से मिलने के लिए समीर कई सालों से प्रयास कर रहा थे, और हर साल 27 दिसंबर को सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर उनसे मिलने की उम्मीद लिए मुंबई पहुंचते थे, लेकिन सलमान खान से उसकी मुलाकात कभी नहीं हो पाई।

Show More

Related Articles

Back to top button