शहर

MLA संदीप जायसवाल गर्ल्स एवं पार्षद सुभद्रा सोनी तिलक कालेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष नियुक्त

MLA संदीप जायसवाल गर्ल्स एवं पार्षद सुभद्रा सोनी तिलक कालेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष नियुक्त

कटनी। लंबे समय के इन्तजार के बाद आखिरकार सरकार ने प्रदेश के शासकीय स्वशाषी कॉलेजों में जनभागीदारी समितियों के नए अध्य्क्ष की घोषणा कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग से आज जारी आदेश में प्रदेश के सभी जिलों के शासकीय लीड महा विद्यालयों में अध्य्क्ष की नियुक्ति की गईं हैं इनमें अधिकाँश जिलों में विधायक सांसद या फिर पार्षदों को अध्य्क्ष बनाया गया है।

MLA संदीप जायसवाल गर्ल्स एवं पार्षद सुभद्रा सोनी तिलक कालेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष नियुक्त

इसी क्रम में कटनी जिले के तिलक कालेज तथा महिला महाविद्यालय हेतु भी जनभागीदारी समिति अध्य्क्ष बना दिये गए हैं शा महिला कालेज हेतु विधायक संदीप जायसवाल को जनभागीदारी समिति का अध्य्क्ष बनाया गया है वहीं शा तिलक महाविद्यालय में जालपा वार्ड की पार्षद सुभद्रा सोनी को जनभागीदारी समिति का अध्य्क्ष मनोनीत किया गया है । गौरतलब है कि 2 वर्ष पूर्व प्रदेश सरकार ने सभी जनभागीदारी समितियां भंग कर दीं थीं।सरकार ने अपने आदेश में कहा कि जिन पदों पर जनप्रतिनिधियों की नियुक्तियां की गईं हैं वह आगामी आदेश तक होंगी साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि जनप्रतिनिधियों के पद से हटते ही यह नियुक्ति स्वमेव समाप्त हो जायेंगीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button