Corona newsHOME

Omicron भारत भी लगा सकता है द. अफ्रीका की फ्लाइट्स पर पाबंदी

Corona LIVE Updates: दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रोन (Omicron) को देखते हुए भारत भी अफ्रीकी देशों से आने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को उस फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए कहा जिसमें अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को अनुमति दी गई है।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना वायरस के नए वैरिएंट (बी.1.1.529) को ओमीक्रोन (Omicron) नाम दिया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसका नामकरण करने के साथ ही इसे इसे वैरिएंट आफ कंसर्न की श्रेणी में रखा है।

यानी Omicron अत्यधिक संक्रामक वैरिएंट है। इसको लेकर भारत में भी चिंता बढ़ गई है। मुंबई में बृहन्मुंबई नगर निगम की मेयर किशोरी पेडनेकर ने शनिवार को घोषणा की कि दक्षिण अफ्रीका से शहर में आने वाले सभी लोगों को दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, हांगकांग और इज़राइल में पाए गए नए कोरोना वायरस वैरिएंट के कारण अलग रखा जाएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button