HOME

50 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान किये जाने की मांग को लेकर अधिकारी कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

कटनी। प्रांतीय निकाय के आह्वान पर केंद्रीय कर्मियों के समान प्रदेश के कर्मचारियों को भी 1 जनवरी 2024 से 50 प्रतिशत महगाई भत्ता प्रदान किये जाने की मांग को लेकर समूचे प्रदेश के साथ जिला कटनी में भी सम्मानीय सभी अधिकारी कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के बैनर तले 15 मार्च 2024 को सायं 4.30 बजे मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।

मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों को 8 प्रतिशत डी ए कम मिल रहा है, लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने ही वाली है। अतः मोर्चा में सम्मिलित समस्त अधिकारी कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष पदाधिकारी व सदस्यगण शासन से अपनी जायज मांग को मनवाने हेतु एकजुटता दिखाते हुए कलेक्ट्रेट में एकत्रित होकर ज्ञापन सौंपा।

Show More

Related Articles

Back to top button