implantantika alanantalya habersakarya evden eve nakliyatizmir escortimplantantika alanantalya habersakarya evden eve nakliyatizmir escort
खेल

तो सिंगर बन गए पठान बंधु, वीडिय़ो ने जीता लाखों लोगों का दिल

नई दिल्ली: क्रिकेट जगत में पठान बंधु के रूप में मशहूर इरफान पठान और उनके भाई यूसुफ पठान अब सिंगिग में हाथ अजमाते नजर आ रहे हैं। दोनों भाईयों का सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके इस वीडियो ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया और उनके गाए हुए गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

पहले छोटे भाई ने की शुरुआत
गाना गाने के लिए सबसे पहले छोटे भाई इरफान पठान ने शुरुआत की, जिसका वीडियो यूसुफ पठान ने अपने ट्वीटर पर शेयर किया। वीडियो में इरफान पठान बद्रीनाथ की दुल्हनिया का गाना ‘सुन मेरे हमसफर’ गा रहे हैं। इस दौरान वो काफी अच्छा गा रहे हैं, जिसकी तारीफ करते हुए यूसुफ ने वीडियो शेयर करते लिखा- वाह क्या सुर लगाए हैं छोटे मिंया। 
Kya sur lagaye hain chote miya @IrfanPathan “Aae mere hum safar…” #Singerpic.twitter.com/XAvzXUN7CN

— Yusuf Pathan (@iamyusufpathan) July 9, 2017

बड़े भाई ने गाया रोमांटिक गाना
यूसुफ द्वारा वीडियो शेयर करने के बाद इरफान ने फिर उन्हीं को ही गाना गाने के लिए चैंलेंज दे दिया। उन्होंने अपनी वीडियो के नीचे ट्वीट करते लिखा, ‘‘ बड़े भाई अब तुम्हारी बारी। बस फिर क्या? युसूफ ने भी छोटे भाई का चैंलेंज असेप्ट करते हुए एक रोमांटिक गाना सुना दिया, जिसका वीडियो फिर इरफान ने अपने ट्वीटर पर शेयर करते लिखा- वाह बड़े भाई क्या बात है।
Waahhhh bade bhaiii kya baat hay👏👏👏@iamyusufpathan #love #brotherpic.twitter.com/YZSOeejxmV

— Irfan Pathan (@IrfanPathan) July 10, 2017

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
implantantika alanantalya habersakarya evden eve nakliyatizmir escortimplantantika alanantalya habersakarya evden eve nakliyatizmir escort