HOMEKATNI

Katni पति नहीं खोला दरवाजा, बेटे के साथ घर के बाहर पत्नी का धरना, ये है पूरा मामला

Katni पति नहीं खोला दरवाजा, बेटे के साथ घर के बाहर पत्नी का धरना, ये है पूरा मामला

Katni में आयुध निर्माणी क्षेत्र में आज उस वक्त हंगामा मचा जब एक महिला का पति से विवाद के कारण पति ने पत्नी के लिए हमेशा के लिए घर के दरवाजे बंद कर लिए।

घर के बाहर बैठकर दरवाजा खुलने का इंतजार करती रही है लेकिन उसके पति ने दरवाजा नहीं खोला। इतना ही नहीं उसके बेटे ने भी अपने पिता से दरवाजा खोलने के लिए गुहार लगाई, बावजूद इसके पिता का दिल नहीं पसीजा। ये रंगनाथ नाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का है। महिला का आरोप है कि पति ने दूसरी शादी कर ली है, तभी वह घर का दरवाजा नहीं खोल रहा है। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। जिस पर जांच की जा रही है।

प्रताड़ित किया जाने लगा

बिहार राज्य के पटना जिला निवासी पेशे से दंत चिकित्सक डाॅ. सोनल सिंह ने बताया कि शादी के बाद 2016 से 2018 तक वे अपने पति के साथ में रहे। फिर उसके बाद उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा और घर से भगा दिया गया। जिसके बाद वे अपने घर पटना चली गईं। उन्होंने बताया कि वे अपने घर में रहने के लिए आई थी, लेकिन उनके पति दरवाजा ही नहीं खोल रहे हैं। दिन भर महिला घर के बाहर अपने मासूम बच्चे के साथ बैठी रही। डॉ सोनल सिंह ने बताया कि उनके पति ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में चार्ज मैन के पद पर पदस्थ है।

डाॅ. सोनल सिंह ने नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की है। जिसमें उसमें बताया है कि वे मुकेश कुमार की पत्नी है। उनके और उनके पति मुकेश के साथ एक बच्चा शिवांश कुमार भी है। शिकायत में यह भी बताया गया है कि उनके पति घर का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। शिकायत में मांग की गई है कि उन्हें उनके पति निवास पर रहने इजाजत दिलवाई जाए। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

Show More

Related Articles

Back to top button