HOMEMADHYAPRADESH

Cold in Madhya Pradesh मध्यप्रदेश में ठंड तोड़ रही रिकार्ड, कटनी सहित इन जिलों में पारा लगातार नीचे

Cold in Madhya Pradesh मध्यप्रदेश में ठंड तोड़ रही रिकार्ड, कटनी सहित इन जिलों में पारा लगातार नीचे

Cold in Madhya Pradesh मध्य प्रदेश में शुरुआती ठंड से ही तहलका मच गया। बीते 2 दिन में मौसम ने जबरदस्त ठिठुरन बढ़ा दी है। इसी क्रम में रविवार काे मध्य प्रदेश में सबसे कम 6 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहाे में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया।

कटनी, छतरपुर, जबलपुर, बालाघाट, बैतूल एवं खरगाेन में शीतलहर रही। राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जाे सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जाे इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। साथ ही यह नवंबर माह का पांच वर्ष का सबसे कम तापमान रहा। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक अभी चार–पांच दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में कहीं–कहीं पारा पांच डिग्री सेल्सियस या उससे भी नीचे जा सकता है।

cold in mp

पिछले तीन दिन से पाकिस्तान उससे लगे जम्मू–कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षाेभ के सक्रिय रहने से उत्तर भारत के पहाड़ाें पर जबरदस्त बर्फबारी हुर्इ है। इससे वहां का न्यूनतम तापमान काफी गिर गया है। वहां से अा रही सर्द हवाअाें के कारण राजधानी सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर शहराें में न्यूनतम तापमानाें में लगातार गिरावट हाेने लगी है।

राजधानी में रविवार काे न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जाे सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। यह शनिवार के न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 0.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके पूर्व 25 नवंबर 2017 में शहर का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुअा था। शुक्ला ने बताया कि जम्मू–कश्मीर पर बना पश्चिमी विक्षाेभ रविवार शाम काे अागे बढ़ जाएगा। वर्तमान में हवा का रुख उत्तरी एवं उत्तर–पूर्वी बना हुअा है। उत्तर भारत की तरफ से अा रही सर्द हवाअाें के कारण मध्य प्रदेश में सर्दी लगातार बढ़ रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button