HOMEKATNI

कोविड संकट में दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर केंद्र तथा मध्यप्रदेश की सरकार ने जरूरतमंदों तक पहुंचाई मदद: विष्णुदत्त शर्मा, सेवा ही संगठन के तहत विजयराघवगढ़ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने लोगों को बांटी सामग्री

कटनी। केंद्र की यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने सेवा के पथ पर चलकर सफलतम कार्यकाल पूर्ण कर दुनिया मे भारत का मान सम्मान बढ़ाया, कोविड संकट में अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से इस पर काबू पाया भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने कोरोना वारियर्स के रूप में काम किया। यह विचार आज विजयराघवगढ़ में सेवा ही संगठन के तहत जरूरतमंद लोगों को विविध सामग्री, अनाज, मास्क सेनेटाइजर आदि भेंट करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने व्यक्त किये।

कोविड संकट में दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर केंद्र तथा मध्यप्रदेश की सरकार ने जरूरतमंदों तक पहुंचाई मदद: विष्णुदत्त शर्मा, सेवा ही संगठन के तहत विजयराघवगढ़ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने लोगों को बांटी सामग्री

सेवा ही संगठन 2 के अंतर्गत प्रदेशाध्यक्ष भाजपा एवं खजुराहो कटनी के यशस्वी सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा जी ने आज विजयराघवगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत जिजनोडी के ग्राम बकठा पहुंच कर गरीब परिवारों को अनाज,मसालों के पैकिट, मास्क, सेनेटाइजर वितरित किये।

प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने स्वयं बच्चों को स्वयं मास्क पहना कर सेवा कार्य किये और सभी से अनुरोध किया मास्क पहने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें टीका अवश्य लगवाए।

कोविड संकट में दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर केंद्र तथा मध्यप्रदेश की सरकार ने जरूरतमंदों तक पहुंचाई मदद: विष्णुदत्त शर्मा, सेवा ही संगठन के तहत विजयराघवगढ़ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने लोगों को बांटी सामग्री

विजयराघवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों को विभिन्न मिश्रित फलों के पैकेट ,मॉस्क ,सेनिटाइजर, विटामिन सी की टेबलेट,ग्लूकोज किट का वितरण,सवा करोड़ की लागत से विजयराघवगढ़ में लगने वाले 200 लीटर क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट की जानकारी, स्वास्थ्य केन्द्र के सौंदर्यीकरण एवं आवश्यक कार्य हेतु 10 लाख सांसद निधि से,10 आईसीयू बेड प्रारंभ करने की कार्यवाही की जानकारी दी इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा रामरतन पायल ,क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, विधायक बहोरीबंद  प्रणय पांडेय, निवर्तमान महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष  पीताम्बर टोपनानी, जिला पंचायत अध्यक्ष  ममता पटेल जिला एवं मंडल पदाधिकारियों ने भी सेवा कार्य किये।

Show More

Related Articles

Back to top button