implantantika alanantalya habersakarya evden eve nakliyatizmir escort
HOME

तेजस्वी पद छोड़ेंगे, बहन रोहिणी बन सकती हैं डिप्टी सीएम!

पटना। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में हुई बैठक में आखिरकार यह फैसला ले‍ लिया गया कि तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। हालांकि राजद के अन्य मंत्री अपने पद पर बने रहेंगे। मंत्रियों का सामूहिक रूप से इस्तीफा नहीं होगा। तेजस्वी द्वारा पद छोड़े जाने की स्थिति में लालू की बेटी रोहिणी यादव के उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा जोरों पर हैं।
राजद सरकार में बना रहेगा। वहीं इससे पहले लालू यादव ने रांची में तेजस्‍वी के इस्तीफे पर बोलते हुए कहा कि उसे जनता ने जिताया है। यह बीच का रास्ता कांग्रेस की मध्यस्थता में निकाला गया है।
लालू यादव चारा घोटाले मामले में कोर्ट में पेश होने तीन दिनों के लिए रांची गये थे। लेकिन दूसरे ही दिन शुक्रवार की शाम वे वापस पटना लौट गये हैं। कोर्ट के निकलते समय रांची में पत्रकारों के सवाल पर लालू ने कहा था कि तेजस्वी इस्‍तीफा क्यों देंगे। उन्हें जनता ने जिताया है।
अब यह खबर सामने आ रही है कि तेजस्वी के उपमुख्यमंत्री पद से हटने के बाद उनकी बहन रोहिणी यादव की इस कुर्सी पर ताजपोशी की जाएगी। यह पद राजद का है और उसे इस पद पर किसी को नियु‍क्त करना होगा, इसके तहत लालू अपनी बेटी को आगे बढ़ा रहे हैं। रोहिणी का ससुराल पक्ष गैर राजनीतिक है जिसका उन्हें लाभ मिलेगा। 

यह भी पढ़ें-  लाडली बहना योजना से महिलाओं को आर्थिक सशक्तता मिलेगी: VD शर्मा
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
implantantika alanantalya habersakarya evden eve nakliyatizmir escort