HOMEराष्ट्रीय

Maharashtra Politics: कुछ तो बात है! CM शिंदे की गणेश पूजा में पहले डोभाल तो अब अमित शाह पहुंचे

Maharashtra Politics: कुछ तो बात है! CM शिंदे की गणेश पूजा में पहले डोभाल तो अब अमित शाह पहुंचे

Maharashtra Politics महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ बड़ा होने के कयास लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर पहले ‘राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार’ अजीत डोभाल ने गणपति के दर्शन किए थे। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम आवास पर पहुंच गए हैं।

उन्होंने दोपहर को शिंदे के आवास पर गणपति के दर्शन किए हैं। अभी शिवसेना और शिंदे के बीच, पार्टी विवाद खत्म नहीं हुआ है। दशहरा रैली की जगह को लेकर भी दोनों के बीच विवाद चल रहा है। इस बीच शिंदे सरकार ने पिछली महाविकास आघाड़ी ‘एमवीए’ सरकार का वह फैसला पलट दिया है, जिसमें एमएलसी के लिए 12 नाम प्रस्तावित किए गए थे। शिंदे सरकार, अब नए सिरे से उस सूची को राजभवन भेजेगी। सीएम एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को लिखे पत्र में कहा है कि एमवीए सरकार द्वारा भेजे गए 12 एमएलसी के नाम मौजूदा सरकार, वापस लेना चाहती है।

डोभाल ने समुद्र को लेकर मुंबई पुलिस को किया सचेत

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी गत सप्ताह मुंबई पहुंचे थे। उन्होंने पहले राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से मुलाकात की। उसके बाद वे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर पहुंचे। इतना ही नहीं, बाद में डोभाल, पूर्व सीएम और मौजूदा डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के आवास पर पहुंचे। मुलाकात के इस सिलसिले को इसलिए अहम बताया जा रहा है, क्योंकि एनएसए डोभाल ने उक्त सभी लोगों से अलग-अलग बातचीत की है। हालांकि डोभाल ने महाराष्ट्र पुलिस के डीजीपी रजनीश सेठ व मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर सहित कई दूसरे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी मुलाकात की है। पिछले दिनों मुंबई पुलिस की यातायात हेल्पलाइन पर कुछ व्हाट्सएप संदेश प्राप्त हुए थे। इनमें मुंबई पर ’26/11′ जैसे बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की धमकी दी गई। डोभाल ने करीब दो घंटे तक पुलिस अधिकारियों के साथ गहन विचार विमर्श किया। उन्होंने मुंबई पुलिस को सचेत करते हुए कहा, समुद्र पर नजर रखें। आतंकी, समुद्र के रास्ते हथियार और ड्रग्स लाने का प्रयास कर रहे हैं। विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय कर वहां गश्त बढ़ाई जाए। सूचनाएं जुटाने के लिए लोकल इंटेलिजेंस को मशक्कत करनी होगी।

Show More

Related Articles

Back to top button