HOMEराष्ट्रीयविदेश

Rahul Gandhi लंदन के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी बोले-भारत में स्थिति अच्छी नहीं, BJP ने देश में ‘केरोसिन’ छिड़का

Rahul Gsndhi लंदन के एक में कार्यक्रम राहुल गांधी बोले-भारत में स्थिति अच्छी नहीं, BJP ने देश में ‘केरोसिन’ छिड़का

Rahul Gandhi । कांग्रेस नेता राहुल गांधी लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान मोदी सरकारी की नीतियों पर निशाना साधा तो सियासत शुरू हो गया। भाजपा ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी दुनिया में भारत को बदनाम कर रहे हैं। भाजपा ने कहा है कि विदेश में भारत को बदनामी करना गांधी परिवार का असली चरित्र है।

राहुल गांधी ने कहा कि फिलहाल भारत अच्छी स्थिति में नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में मिट्टी का तेल फैला दिया है। आपको एक चिंगारी चाहिए और हम बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे। मुझे लगता है कि यह विपक्ष की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों, समुदायों, राज्यों और धर्मों को एक साथ लाने का काम कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि हमें इस तापमान को कम करने की जरूरत है क्योंकि अगर यह तापमान ठंडा नहीं हुआ तो चीजें गलत हो सकती हैं।

कांग्रेस क्यों हारती है, राहुल ने दिया ये जवाब

भाजपा की लगातार जीत पर जब राहुल गांधी से सवाल किया गया तो राहुल गांधी ने कहा कि हमें और अधिक आक्रामक रूप से उन 60-70 फीसदी लोगों के पास जाने की जरूरत है, जो भाजपा को वोट नहीं देते हैं और हमें इसे एक साथ करने की जरूरत है।

मीडिया पर नियंत्रण खतरनाक

लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मुझे लगता है कि एक कंपनी के लिए सभी हवाई अड्डों, सभी बंदरगाहों, सभी बुनियादी ढांचे को नियंत्रित करना बहुत खतरनाक है। यह (निजी क्षेत्र का एकाधिकार) इस रूप में कभी अस्तित्व में नहीं रहा। सत्ता और पूंजी के इतने बड़े संकेंद्रण के साथ इसका अस्तित्व कभी नहीं रहा। यह एक और पहलू है जो बातचीत का गला घोंट रहा है क्योंकि पूंजी की ताकत से मीडिया का नियंत्रण है।

Show More

Related Articles

Back to top button