HOMEMADHYAPRADESH

MP Weather News: फिर बदलने वाला है MP के मौसम का मिजाज, बादलों के साथ होगी बूंदाबांदी

फिर बदलने वाला है MP के मौसम का मिजाज, बादलों के साथ होगी बूंदाबांदी

MP Weather News मध्यप्रदेश में  मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। 8-9 फरवरी को नए वेदर सिस्टम बनने से बादल छाने और बारिश के आसार है। एमपी मौसम विभाग ने आज 7 फरवरी 2022 को मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है, लेकिन 14 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

वही 9 फरवरी को बादल छा सकते हैं और ग्वालियर अंचल में बूंदाबांदी भी हो सकती है और पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूर्वी मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी और बारिश भी होने की संभावना है।

अफगानिस्तान के आसपास ट्रफ बनने से हवाओं का रुख पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी हो गया है और तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। अभी दो दिन तक दिन एवं रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। 10 फरवरी से तापमान में फिर गिरावट होने के आसार हैं। 8 फरवरी को एक अन्य तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत में प्रवेश कर सकता है, जिसके प्रभाव से राजस्थान पर प्रेरित चक्रवात भी बन सकता है और तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूर्वी मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी और बारिश भी होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में सबसे सबसे कम न्यूनतम तापमान उमरिया, खजूराहो में 6 व पचमढ़ी में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। सोमवार को भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री कम रहा। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। इंदौर में दृश्यता 1500 मीटर तक दर्ज की गई और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 28.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 11.8 डिग्री दर्ज किया गया।जबलपुर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज हुआ। ग्वालियर में रविवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.4 डिसे दर्ज किया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button