HOMEMADHYAPRADESH

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस पर स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम में पहली से 10वीं तक के बच्चे शामिल नहीं होंगे

गणतंत्र दिवस पर स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम में पहली से 10वीं तक के बच्चे शामिल नहीं होंगे

Republic Day 2022 गणतंत्र दिवस पर प्रदेश में कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों में संस्था प्रमुख ध्वजारोहण करेंगे, पर पहली से हाईस्कूल तक के बच्चों को नहीं बुलाया जाएगा। वहीं राज्य और जिला स्तर पर परेड में एनसीसी, स्काउट गाइट और शौर्या दल के सदस्य शामिल नहीं होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह निर्देश जारी कर दिए हैं। इस मौके पर प्रदेश में सभी सरकारी भवनों पर ध्वज फहराया जाएगा। सभी कार्यक्रम स्थल पर प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखी जाएगी। शारीरिक दूरी, मास्क और सैनिटाइजर का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम राजधानी में लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित होगा। मुख्य अतिथि परेड की सलामी लेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। परेड में पुलिस, होमगार्ड, विशेष सशस्त्र बल, सीनियर एनसीसी छात्रों की टुकड़ियों सहित घुससवार शामिल होंगे। झाकियां भी निकाली जाएंगी। वहीं जिला स्तर पर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। परेड एवं झाकियां निकाली जाएंगी।

जिला, जनपद, ग्राम पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में प्रशासकीय समिति प्रधान ध्वजारोहण करेंगे। जहां समिति प्रधान और निर्वाचित महापौर या अध्यक्ष नहीं हैं। वहां कार्यालय प्रमुख या आयुक्त एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ध्वजारोहण करेंगे

Show More

Related Articles

Back to top button