Corona newsHOME

वही हुआ जिसका डर था, देश में कोरोना संक्रमण के मामलों ने फिर से गति पकड़ी

वही हुआ जिसका डर था, देश में कोरोना संक्रमण के मामलों ने फिर से गति पकड़ी

Corona Update : वही हुआ जिसका डर था। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों ने फिर से गति पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामलों में 5,903 की वृद्धि हुई है। इस दौरान देश भर में कुल 42,618 नए मामले मिले हैं, जिनमें से अकेले केरल से ही 29,322 केस हैं। इस दौरान 330 और लोगों की जान भी गई है। इसमें भी केरल में 131 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामले चार लाख को पार कर गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक सक्रिय मामले 4,05,681 हो गए हैं और कुल मामलों की संख्या 3.30 करोड़ के करीब पहुंच गई है। अब तक 4.40 लाख लोगों की जान भी जा चुकी है। दैनिक और साप्ताहिक संक्रमण दर भी दो फीसद को पार कर गई है। जबकि, मरीजों के उबरने की दर साढ़े 97 फीसद से नीचे आ गई है।

देश में कोरोना की स्थिति

भारत, उत्तर प्रदेश, लखनऊ

24 घंटे में नए मामले 42,618

कुल सक्रिय मामले 4,05,681

24 घंटे में टीकाकरण 58.85 लाख

कुल टीकाकरण 67.72 करोड़

(आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय के)

शनिवार सुबह 08ः00 बजे तक कोरोना की स्थिति

नए मामले 42,618

कुल मामले 3,29,45,907

सक्रिय मामले 4,05,681

मौतें (24 घंटे में) 330

कुल मौतें 4,40,225

ठीक होने की दर 97.43 फीसद

मृत्यु दर 1.34 फीसद

पाजिटिविटी दर 2.50 फीसद

सा.पाजिटिविटी दर 2.63 फीसद

जांचें (शुक्र) 17,04,970

कुल जांचें (शुक्र) 52,82,40,038

शनिवार शाम 06ः00 बजे तक किस राज्य में कितने टीके

महाराष्ट्र 11.60 लाख

राजस्थान 6.25 लाख

उत्तर प्रदेश 4.54 लाख

बिहार 4.42 लाख

मध्य प्रदेश 4.15 लाख

गुजरात 2.97 लाख

पंजाब 2.89 लाख

दिल्ली 1.67 लाख

झारखंड 1.22 लाख

हरियाणा 1.21 लाख

छत्तीसगढ़ 1.15 लाख

उत्तराखंड 0.72 लाख

जम्मू-कश्मीर 0.51 लाख

(कोविन प्लेटफार्म के आंकड़े

Show More

Related Articles

Back to top button