HOMEराष्ट्रीय

Exit Poll 2022 Updates Live: UP में फिर योगी, पंजाब में आप, गोवा उत्तराखंड में कांटे की टक्कर ?

उत्तर प्रदेश में समेत 5 राज्यों के एग्जिट पोल्स का अनुमान आ चुका है

Exit Poll 2022 Updates Live: उत्तर प्रदेश में समेत 5 राज्यों के एग्जिट पोल्स का अनुमान आ चुका है। चुनावों में जनता ने किस मुद्दे पर वोट किया और कौन है जनता की पसंद। इन नतीजों में साफ हो चुका है।

हालांकि, यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव के असल नतीजे 10 मार्च को आएंगे। इस दिन सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। यूपी में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच कांटे की टक्कर है।

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल में मुकाबला है जबकि उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस में सीधी टक्कर है।

उत्तरप्रदेश

240
140
17
0
6

 

मणिपुर में फिर बीजेपी सरकार

जी न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार 60 सदस्यीय विधानसभा में एकबार फिर से बीजेपी सत्ता में आती दिख रही है। बीजेपी को 32-38 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 12-17 सीटें जबकि एनपीएफ 3-5 सीटें मिल सकती हैं। NPP को 2-4 और अन्य को 2-5 सीटें मिलने का अनुमान है।

गोवा में बीजेपी सरकार

इंडिया टीवी CNX के एग्जिट पोल के अनुसार गोवा में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को राज्य में 16-22 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस को 11-17 सीटें मिल सकती हैं। आम आदमी पार्टी को 0-2 सीटें मिल सकती हैं जबकि अन्य को 4-5 सीटें मिलने का अनुमान है।

पंजाब में आप की सरकार

इंडिया टुडे-एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। विधानसभा की कुल 117 सीटों में आप को बंपर सीटें मिलती दिख रही है। आप को 76-90 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 19-31 जबकि बीजेपी को 1-4 सीटें मिल सकती है।

उत्तराखंड में बीजेपी को वोट ज्यादा लेकिन कांग्रेस सरकार?

उत्तराखंड में भले ही बीजेपी को वोट ज्यादा मिल रहा है लेकिन एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। कांग्रेस को 32-38 सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपी को 26-32 सीटें मिल सकती हैं। एग्जिट पोल के अनुसार उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बन सकती है। आजतक के अनुसार उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार की संभावना बताई गई है।

उत्तराखंड पर एबीपी-सी वोटर का सर्वे

उत्तराखंड में बीजेपी को 41 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। कांग्रेस को 39 फीसदी वोट और आम आदमी पार्टी को 9 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं। अन्य को 11 फीसदी वोट मिल रहे हैं।

हाइलाइट्स

  • टुडेज चाणक्य-न्यूज 24 के एग्जिट पोल में उत्तराखंड में बीजेपी सरकार
  • पंजाब में आम आदमी पार्टी लहर, एग्जिट पोल्स में बन रही है सरकार
  • उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा के एग्जिट पोल नतीजे
  • पांच राज्यों के एग्जिट पोल नतीजे
  • 08:09 PM, Mar 07 2022

    टाइम्स नाउ Veto के एग्जिट पोल में यूपी में बीजेपी को बहुमत

    उत्तर प्रदेश में टाइम्स नाउ Veto के एग्जिट पोल के अनुसार यूपी में योगी आदित्यनाथ फिर से वापसी करते दिख रहे हैं। एग्जिट पोल के अनुसार 225 सीटें बीजेपी को मिलती दिख रही है। समाजवादी पार्टी को 151 जबकि बीएसपी को 14 सीटों का अनुमान है। अन्य को 13 सीटें मिल सकती है।
  • 07:58 PM, Mar 07 2022

    इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में पंजाब में कांग्रेस बहुमत के करीब

    इंडिया टीवी CNS के एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस बहुमत के करीब पहुंचती दिख रही है। हालांकि अन्य एग्जिट पोल में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। इंडिया टीवी के अनुसार आप को 27-37 सीटें मिलती दिख रही है। कांग्रेस को 49-59 सीटों का अनुमान है। बीजेपी को 2-6 सीटें मिल सकती है। अन्य को 1-3 सीटों का अनुमान है।
  • 07:39 PM, Mar 07 2022

    आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में उत्तराखंड में बीजेपी को बहुमत

    उत्तराखंड में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार राज्य की 70 विधानसभा सीटों में 36-46 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 20-30 सीटों का अनुमान है जबकि बीएसपी को 2-4 सीटों का अनुमान है। अन्य को 2-5 सीटें मिल सकती है।
  • 07:32 PM, Mar 07 2022

    एबीपी सी वोटर एग्जिट के अनुसार गोवा में त्रिशंकु विधानसभा

    एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल के अनुसार गोवा में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की गई है। एग्जिट पोल के अनुसार 40 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। बीजेपी को 13-17 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस को 12-16 जबकि आम आदमी पार्टी क 1-5 सीटों का अनुमान है। टीएमसी को 5-9 सीटें मिल सकती है अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • 07:24 PM, Mar 07 2022

    इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल में पंजाब में आप को बहुमत

    इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में पंजाब में आम आदमी की लहर दिख रही है। यहां आप को 76-90 सीटें मिलती दिख रही है। कांग्रेस यहां से सत्ता से बाहर जाती दिख रही है। कांग्रेस को 19-31 सीटें मिलती दिख रही हैं। बीजेपी को 1-4 जबकि शिरोमणि अकाली दल को 7-11 सीटों का अनुमान है। अन्य को 0-2 सीटें मिल सकती है।
  • 07:17 PM, Mar 07 2022
  • इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में उत्तराखंड में कांग्रेस को बहुमत

    इंडिया टीवी CNS के एग्जिट पोल के अनुसार उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। कांग्रेस को यहां 37-41 सीटें मिलती दिख रही है। बीजेपी को 25-29 सीटें मिलने का अनुमान है। आम आदमी पार्टी को इस एग्जिट पोल में शून्य सीटों का अनुमान है जबकि अन्य को 2-4 सीटों का अनुमान है।
  • 07:14 PM, Mar 07 2022

    टुडेज चाणक्य-न्यूज 24 के एग्जिट पोल में उत्तराखंड में बीजेपी सरकार

  • 07:14 PM, Mar 07 2022

    पंजाब में आम आदमी पार्टी लहर, एग्जिट पोल्स में बन रही है सरकार

  • 07:13 PM, Mar 07 2022

    पंजाब में आप की लहर, 100 सीटों का अनुमान

    पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की लहर है। टुडेज चाणक्य न्यूज 24 के एग्जिट पोल के अनुसार यहां आप की सरकार बनती दिख रही है। आप को यहां 100 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को पंजाब में बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस को यहां केवल 10 सीटें जबकि शिरोमणि अकाली दल को 10 सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपी को 1 सीट और अन्य को शून्य सीट का अनुमान है।
  • 07:11 PM, Mar 07 2022

    योगी आदित्यनाथ का जादू चल गया

    R भारत के अनुसार उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 240 सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके साथ ही इस एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक बीजेपी की सरकार दोबारा से बनती दिख रही है। सपा को 140 सीटें और बसपा को 17 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
  • 07:10 PM, Mar 07 2022

    यूपी में फिर योगी सरकार

    CNN न्यूज 18 के एग्जिट पोल के अनुसार यूपी में एक बार फिर से योगी सरकार बनने जा रही है। इस एग्जिट पोल के नतीजों के अुनसार यूपी में बीजेपी को 240 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं समाजवादी पार्टी को इस एग्जिट पोल में 140 सीटों का अनुमान लगाया गया है। बीएसपी को 17 व अन्य के खाते में 6 सीटें शामिल है।
  • 07:06 PM, Mar 07 2022

    मणिपुर में बीजेपी बहुमत के करीब

    इंडिया टीवी CNX के सर्वे के अनुसार मणिपुर में बीजेपी को 26-31 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 12-17 सीटों का अनुमान है। NDF को 2-6 सीटों का अनुमान है। NPP को 6-10 सीटें और अन्य को 3-6 सीटों का अनुमान है।
  • 07:02 PM, Mar 07 2022

    टाइम्स नाउ वीटो के एग्जिट पोल में गोवा में त्रिशंकु विधानसभा

    टाइम्स नाउ वीटो के एग्जिट पोल के अनुसार गोवा में त्रिशंकु विधानसभा बनती दिख रही है। एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 14 सीटों का अनुमान है। कांग्रेस राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है और उसे 16 सीटों का अनुमान है। आम आदमी को 4 जबकि अन्य को 6 सीटें मिल सकती हैं।
  • 06:58 PM, Mar 07 2022

    टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में उत्तराखंड में बीजेपी सरकार

    टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 43 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 24 सीटें मिल सकती है। अन्य को 3 सीटों का अनुमान है। उत्तराखंड में बीजेपी को 41% वोट मिल सकते हैं।
  • 06:56 PM, Mar 07 2022
  • उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार

    जी न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस को 35-40 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी को 26-30 सीटों का अनुमान है। बीएसपी को 2-3 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 1-3 सीटों का अनुमान है।
  • 06:54 PM, Mar 07 2022

    मणिपुर में फिर बीजेपी सरकार

    जी न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार 60 सदस्यीय विधानसभा में एकबार फिर से बीजेपी सत्ता में आती दिख रही है। बीजेपी को 32-38 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 12-17 सीटें जबकि एनपीएफ 3-5 सीटें मिल सकती हैं। NPP को 2-4 और अन्य को 2-5 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • 06:46 PM, Mar 07 2022

    गोवा में बीजेपी सरकार

    इंडिया टीवी CNX के एग्जिट पोल के अनुसार गोवा में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को राज्य में 16-22 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस को 11-17 सीटें मिल सकती हैं। आम आदमी पार्टी को 0-2 सीटें मिल सकती हैं जबकि अन्य को 4-5 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • 06:40 PM, Mar 07 2022

    पंजाब में आप की सरकार

    इंडिया टुडे-एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। विधानसभा की कुल 117 सीटों में आप को बंपर सीटें मिलती दिख रही है। आप को 76-90 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 19-31 जबकि बीजेपी को 1-4 सीटें मिल सकती है।
  • 06:37 PM, Mar 07 2022

    उत्तराखंड पर टाइम्स नाउ नवभारत का एग्जिट पोल

    उत्तराखंड में टाइम्स नाउ नवभारत के अनुसार सरकार बन रही है। बीजेपी को यहां 37 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस को 31 सीटें मिल सकती है। आम आदमी पार्टी को 1 सीटों का अनुमान है।
  • 06:35 PM, Mar 07 2022

    उत्तराखंड में बीजेपी को वोट ज्यादा लेकिन कांग्रेस सरकार

    उत्तराखंड में भले ही बीजेपी को वोट ज्यादा मिल रहा है लेकिन एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। कांग्रेस को 32-38 सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपी को 26-32 सीटें मिल सकती हैं। एग्जिट पोल के अनुसार उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बन सकती है।
  • 06:33 PM, Mar 07 2022

    उत्तराखंड पर एबीपी-सी वोटर का सर्वे

    उत्तराखंड में बीजेपी को 41 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। कांग्रेस को 39 फीसदी वोट और आम आदमी पार्टी को 9 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं। अन्य को 11 फीसदी वोट मिल रहे हैं।
  • 06:23 PM, Mar 07 2022

    कुछ देर में Exit Poll 2022 के आंकड़े

    यूपी में सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग खत्म हो गई है। कुछ देर में Exit Polls 2022 के आंकड़े आने वाले हैं। यूपी के आंकड़े आने में थोड़ी देर होगी क्योंकि वहां वोटिंग अभी खत्म हुई है। सबसे पहले उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा के एग्जिट पोल अनुमान सामने आएंगे।
  • 05:59 PM, Mar 07 2022

Show More

Related Articles

Back to top button