Corona newsHOME

Corona Virus Update भारत में फिर कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी

Corona Virus Update भारत में फिर कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी

Corona Virus Update: दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। भारत में फिर महामारी के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। देश में हाल ही में कोविड केस में काफी वृद्धि देखी गई है। बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 11,739 नए मामले दर्ज हुए हैं। वहीं 25 लोगों क मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 92,576 हो गई है। इसके एक दिन पहले एक्टिव केस की संख्या 91,779 थी।

दूसरे दिन गिरावट

देश में कोरोना के केस में दूसरे दिन गिरावट देखी गई है। वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 24 हजार 999 हो गई है। साथ ही देश में अबतक संक्रमित होने वालों की संख्या 4 करोड़ 33 लाख 89 हजार 973 है। सक्रिय केस बढ़कर 92 हजार 576 पहुंच गए हैं।

जून में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि

1 जून- 2745

2 जून- 3712

3 जून- 4041

17 जून- 12,213

21 जून- 9,923

22 जून- 12,249

23 जून- 13,313

24 जून- 17,336

25 जून- 15,940

26 जून- 11,739

कोरोना केस में धीरे-धीरे इजाफा

कोविड महामारी ने गंभीर रूप ले लिया है। कोरोना के केस में जून में धीरे-धीरे काफी बढ़ोतरी हुई है। 1 जून को कोविड मामले 2745 थे। सक्रिय केस इस दौरान 18,386 रहे। वहीं 26 जून को एक्टिव मामले बढ़कर 92,576 तक पहुंच गए। 17 जून तक कोविड-19 के प्रतिदिन केस बढ़कर 12,213 तक पहुंच गए थे। 24 जून को संक्रमण केस में भारी वृद्धि देखी गई। महाराष्ट्र, दिल्ली और केरल में कोरोना के केस में काफी तेजी देखी जा रही है। वहीं देश में वैक्सीनेशन अभियान जारी है। जनता को बूस्टर डोज लगाया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button