HOME

T20 world cup बड़ा उलटफेर पाकिस्तान को जिम्बाब्वे ने एक रन से हराया

T20 world cup बड़ा उलटफेर पाकिस्तान को जिम्बाब्वे ने एक रन से हराया

T20 world cup टी 20 वलर्ड कप में फिर बड़ा उलटफेर हुआ है। पाकिस्तान को जिम्बाब्वे ने एक रन से हरा दिया। भारत के बाद पाकिस्तान की दूसरी हार से उसका सेमीफाइनल का सफर कठिन हो गया है।

पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में बड़े उलटफेर का शिकार हो गई। गुरुवार को पर्थ में खेले गए मुकाबले में उसे जिम्बाब्वे ने 1 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 130 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 8 विकेट पर 129 रन ही बना सकी। इस हार के साथ पाकिस्तान सेमीफाइनल की होड़ से लगभग बाहर हो गया है।

बाबर-रिजवान का फ्लॉप शो

  • पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। भारत के खिलाफ मैच में रिजवान ने 12 बॉल पर 4 रन बनाए थे। वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ उनके बल्ले से 16 बॉल पर 14 रन निकले।
  • वहीं, बाबर आजम टीम इंडिया के सामने अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। अर्शदीप सिंह ने उन्हें गोल्डन डक पर LBW आउट कर दिया था। जिम्बाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान के कप्तान 9 बॉल पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
  • पाकिस्तान को तीसरा झटका ल्यूक जोंगवे ने दिया। इफ्तिखार अहमद 10 बॉल पर 5 रन बनाने के बाद विकेटकीपर रेजिस चकाबवा को कैच दे बैठे।
  • सिकंदर रजा ने शादाब खान को 17 रन बनाने के बाद आउट किया। शादाब का कैच सीन विलियम्स ने लॉन्ग ऑफ पर पकड़ा।
  • अगली ही गेंद पर सिकंदर रजा ने पाकिस्तान को एक और झटका दिया, हैदर अली पहली ही गेंद पर LBW हो गए। वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

Show More

Related Articles

Back to top button