HOMEMADHYAPRADESH

G20 summit 2023 खजुराहो के पर्यटन को लग जाएंगे पंख, G20 देशों की संस्कृति समूह की बैठक होगी

G20 summit 2023 खजुराहो के पर्यटन को लग जाएंगे पंख G20 देशों की संस्कृति समूह की बैठक होगी

G20 summit 2023 खजुराहो के पश्चिमी मंदिरों का समूह यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल है। यहां G20 समिट हेतु संस्कृति कार्य समूह की बैठक में सदस्य देशों के 200 से ज्यादा प्रतिनिधि आएंगे

खजुराहो में 23 से 25 फरवरी तक जी-20 के संस्कृति कार्य समूह की बैठक होगी। इसमें जी-20 सदस्य देशों के राष्ट्र अध्यक्ष सहित 200 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आएंगे। बैठक को देखते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कलेक्टर संदीप जीआर सहित जिलेभर के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी भी शुरू कर दी हैं।

खजुराहो के पश्चिमी मंदिरों का समूह यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल है। संस्कृति कार्य समूह की बैठक में सदस्य देशों के 200 से ज्यादा प्रतिनिधि आएंगे। इसके अलावा दुनियाभर के देशों के मीडियाकर्मी और सामाजिक संस्थाओं का खजुराहो में जमावड़ा होगा। इससे कोविड महामारी के बाद पर्यटकों की राह देख रहे खजुराहो के पर्यटन को पंख लग जाएंगे। भारत में जी-20 ग्रुप के अधिकारी एस रमेश बाबू, सोनिया पुरी ने तीन दिन बैठक के बाद जी-20 सदस्यों के लिए खजुराहो में होटल बुक किए हैं। साथ ही हवाई अड्डे की व्यवस्थाओं को भी देखा है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता करेगा। इस दौरान देश केअन्य शहरों के साथ इंदौर में 13, 14, 15 फरवरी को जी-20 के कृषि कार्य समूह की बैठकें होंगीं। 23,24,25 फरवरी 2023 को खजुराहो में जी-20 के संस्कृति कार्य समूह की बैठकें होंगी।

Show More

Related Articles

Back to top button