EMPLOYEE NEWSJOBSराष्ट्रीय

Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मिल रहीं बंपर नौकरियां, जानिए कब और कैसे करना होगा भर्ती आवेदन

Sarkari Naukri:

LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट), Sarkari Naukri 2021 (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs Railway Sarkari Teacher Bharti Admit Card Police Answer Key Hindi News Updates: अगर आप भी सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभागों और कंपनियों इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी हजारों नौकरियों की पेशकश कर रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरियां और भर्तियां हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं :-

01:08 PM, 25-DEC-2021
Sarkari Naukri : ओडिशा डीएसई में 11,403 पदों पर निकली भर्तियां
ओडिशा के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय(डीएसई) की तरफ से कुल 11,403 शिक्षकों की भर्तियां निकली हैं। इसमें टीजीटी कला  के लिए 3308 पदों पर, टीजीटी साइंस (पीसीएम) के लिए 2370 पदों पर, टीजीटी साइंस (सीबीजेड) के लिए 1544 पदों पर, हिंदी शिक्षक के लिए 1753 पदों पर, संस्कृत शिक्षक के लिए1188 पदों पर, तेलुगु शिक्षक के लिए 22 पदों पर और शारीरिक शिक्षा शिक्षक के लिए 1218 पदों पर भर्तियां निकली हैं। 3 जनवरी,2022 से उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dseodisha.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

12:59 PM, 25-DEC-2021
Sarkari Naukri: शिक्षक भर्ती के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन
ओडिशा के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय(डीएसई) में 11 हजार से ज्यादा शिक्षक भर्ती के लिए जल्द ही आवेदन शुरू होने वाले हैं। 3 जनवरी,2022 से आवेदन शुरू होंगे। उम्मीदवारों के पास 31 जनवरी,2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर है। पात्रता मानदंड व शिक्षक भर्ती से जुड़ी विभिन्न प्रकार की जानकारी के लिए आधिकारिक dseodisha.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदकों का चयन मार्च,2022 के पहले सप्ताह में ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर होगा। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है। योग्य उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

12:55 PM, 25-DEC-2021
Sarkaru Naukri: ओडिशा में शिक्षक भर्तियां निकलीं
ओडिशा के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय(डीएसई) की तरफ से सरकारी माध्यमिक शिक्षा विद्यालय में विभिन्न पदों पर शिक्षकों की भर्तियां निकली हैं। डीएसई की तरफ से अनुबंध पर प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक(टीजीटी) (आर्ट्स व साइंस), हिंदी शिक्षक, संस्कृत शिक्षक, तेलुगु शिक्षक और शारीरिक शिक्षा शिक्षक के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 3 जनवरी,2022 से हो रही है।

11:38 AM, 25-DEC-2021
सरकारी नौकरी: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में भर्ती का विवरण
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से कुल 956 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जेएसएससी द्वारा असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर, जूनियर सेक्रेटेरीयल असिस्टेंट (जेएसए),ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर और प्लानिंक असिस्टेंट के पदों पर भर्ती होगी।

10:34 AM, 25-DEC-2021
Govt Jobs: व्यवहार न्यायाधीश के पदों पर मौके
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर में व्यवहार न्यायाधीश के पदों पर भर्ती निकली है। भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 123 है। उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क और प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाएं।

09:29 AM, 25-DEC-2021
सरकारी नौकरी 2021: उत्तर प्रदेश सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा, डेढ़ लाख पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से डेढ़ लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती का रास्ता साफ कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी ने घोषणा करते हुए बताया कि 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में प्रभावित आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी, वहीं 17,000 रिक्त पदों पर नई भर्ती की जाएगी।

08:42 AM, 25-DEC-2021
Sarkari Naukri Result Live 2021: उत्तर प्रदेश में मिल रहीं बंपर नौकरियां, जानिए कब और कैसे करना होगा भर्ती आवेदन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

 

Show More

Related Articles

Back to top button