HOMEMADHYAPRADESH

fire coming out of hand pump छतरपुर का यह हैंडपंप उगल रहा आग, एक साल से बंद नहीं कर सकी सरकार

fire in handpump छतरपुर का यह हैंडपंप उगल रहा आग, एक साल से बंद नहीं कर सकी सरकार

fire coming out of hand pump छतरपुर के बक्सवाहा से 10 किलोमीटर दूर कछार गांव का हैंडपंप चर्चा का केंद्र बना हुआ है। एक खेत में लगे हैंडपंप से पिछले एक वर्ष से आग निकल रही है। आग निकलने का पहला वाकया जब सामने आया था तो लोगों ने इसे देवीय प्रकोप माना था, लेकिन प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा तो पाया कि पानी के साथ मीथेन गैस निकलती है, जिसके कारण आग की लपटें निकलती हैं। ग्रामीण अब भी हैंडपंप के पास जाने से डरते हैं।

कछार गांव निवासी राजू यादव ने बताया गांव में दो हैंडपंप हैं। इनसे गांव वाले पानी भरते हैं। यहां एक खेत में लगा हैंडपंप पिछले एक वर्ष से पानी के साथ आग उगल रहा है। राजू यादव कहते हैं कि कहीं जमीन के अंदर कोई बड़ी हलचल हो रही है। इस मामले की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस और स्थानीय अधिकारियों को दी थी। तब प्रशासनिक अमले ने आकर जांच करवाई थी और बताया था कि हैंडपंप से पानी के साथ बड़ी मात्रा में मीथेन गैस निकलती है। इसी से आग की लपटें आती हैं, जिसके बाद अधिकारियों ने हैंडपंप बंद कराने के लिए हत्था निकलवा कर रख दिया था, लेकिन हैंडपंप को पूरी तरह से बंद नहीं कराया गया था।

Show More

Related Articles

Back to top button