HOMEMADHYAPRADESH

MP IAS Transfer मध्य प्रदेश में 8 आईएएस के ट्रांसफर, जबलपुर सहित इन ज़िलों के कलेक्टर बदले, देखें आदेश

MP IAS Transfer मध्य प्रदेश में 8 आईएएस के ट्रांसफर, जबलपुर सहित इन ज़िलों के कलेक्टर बदले

MP IAS Transfer । मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को आठ आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। चार कलेक्टर बदले गए हैं। इलैयाराजा टी को रीवा से स्थानांतरित करके जबलपुर कलेक्टर बनाया है। वहीं, मनोज पुष्प आलीराजपुर की जगह रीवा कलेक्टर होंगे। ऋषि गर्ग को हरदा का कलेक्टर बनाया गया है। जबलपुर और हरदा का कलेक्टर बदले जाने की तैयारी कुछ समय से चल रही थी। जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को ऊर्जा विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। इनके कार्यभार संभालने पर विवेक कुमार पोरवाल प्रबंध संचालक के कार्यभार से मुक्त हो जाएंगे।

वहीं, हरदा कलेक्टर संजय गुप्ता अब आयुक्त सह पंजीयक सहकारी संस्थाएं के साथ प्रबंध संचालक राज्य सहकारी तिलहन उत्पादक संघ होंगे। अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर राघवेन्द्र सिंह को आलीराजपुर का कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर नेहा मीना को अपर कलेक्टर नीमच और मुख्यमंत्री कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंदौर हिमांशु चंद्र को शहडोल जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया है।

4 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के भी तबादले

आइएएस अधिकारियों के साथ ही चार राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। अपर परीक्षा नियंत्रक मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग वंदना शर्मा अब इंदौर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगी। राज्य शिष्टाचार अधिकारी देवेन्द्र कुमार नागेन्द्र को अपर संचालक मंडी बोर्ड, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल मेहताब सिंह गुर्जर को राज्य शिष्टाचार अधिकारी और अपर कलेक्टर नीमच सुनील राज नायर को उपायुक्त (राजस्व) उज्जैन संभाग बनाया गया है।

IAS Transfer in MP 2 MP IAS Transfer मध्य प्रदेश में 8 आईएएस के ट्रांसफर, जबलपुर सहित इन ज़िलों के कलेक्टर बदले, देखें आदेश

Show More

Related Articles

Back to top button