yalova evden eve nakliyatAntalya haberHair Transplant Istanbulimplant
शहर

राखी बंधवाने बहन के यहाँ जा रहे युवकों की कार नहर में पलटी चार की मौत

जबलपुर । थोड़ी सी लापरवाही और बड़ी घटना का शिकार हो गए कार सवार पुलिस की मदद से एक को बचाया गया लेकिन चार की मौत मौके पर ही गई पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक पाटन के पास एक कार के अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। एक व्‍यक्ति को पास खड़ी डायल 100 के पुलिसकर्मियों की सतर्कता और बहादुरी से बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि ये लोग जबलपुर से नागपुर के लिए जा रहे थे और पाटन से किसी अपने साथ लेने के बाद आगे बढ़े इसी के बाद यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ये लोग राखी के अवसर पर अपने बहन के घर राखी बंधवाने के लिए निकले हुए थे। डस्‍टर वाहन क्रमांक – MH 31-9588 को क्रेन के सहारे बाहर निकाल लिया गया है।जानकारी  मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्‍थानीय लोगों की मदद के सहारे शवों को निकालकर जिला अस्‍पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्‍टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया है।
मृतक के नाम इस प्रकार है-1. मीरा धर्मपुरिया पति राजेंद्र धर्मपुरिया (63 ), कचनार सिटी2. संगीता धर्म पुरिया पति बृजलाल धर्मपुरिया (59), तालाब मार्ग कटंगी3. राजेंद्र धर्मपुरीया पिता बृजलाल धर्मपुरिया, कचनार सिटी4. शशांक दुबे पिता संतोष दुबे, बीटी तिराहा गढा (कार चालक)इनकी बची हादसे में बची  जान 1. बृजेंद्र सिंह पिता राजेंद्र सिंह धर्म पुरिया निवासी कचनार सिटी बताये गये हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
yalova evden eve nakliyatAntalya haberHair Transplant Istanbulimplant