HOMEMADHYAPRADESH

BHOPAL मंत्रालय की महिला कर्मचारी ने लगाई पांचवी मंजिल से छलांग, IAS से प्रताड़ित होने की चर्चा

BHOPAL मंत्रालय की महिला कर्मचारी ने लगाई पांचवी मंजिल से छलांग, IAS से प्रताड़ित होने की चर्चा

MP की राजधानी भोपाल के मंत्रालय वल्लभ भवन में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी का नाम लिया जा रहा है। उस पर महिला कर्मचारी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया जा रहा है। आज सुबह-सुबह मंत्रालय की महिला कर्मचारी ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर कर जान दे दी है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस के मुताबिक 27 साल की रानी शर्मा मप्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन वल्लभ भवन में नौकरी कर रही थी। उसके पिता वेदराम शर्मा ग्वालियर के कोतवाली थाने में कार्यवाहक उपनिरीक्षक हैं। रानी यहां अपनी एक साथी श्रेया ठाकुर के साथ रहती थी। 15 दिन से उनकी मां भी ग्वालियर से आकर उनके पास रह रही थी। सुबह पांच बजे के करीब रानी शर्मा पांचवीं मंजिल की बालकनी में जाकर छलांग लगा दी। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया है।
शुरुआती जांच में रानी शर्मा की मां ने बताया कि, वह कुछ दिनों से तनाव में थी। लेकिन चर्चा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी, रानी शर्मा को को परेशान कर रहा था। इस IAS का नाम घटना के बाद कई बार लिया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button