HOMEMADHYAPRADESH

VD शर्मा का प्रियंका गांधी से सवाल..वह बेटी थी, जो आपके विधायकों से लड़ी, अब क्या कार्रवाई करेंगी

VD शर्मा का प्रियंका गांधी से सवाल..वह बेटी थी, जो आपके विधायकों से लड़ी, अब क्या कार्रवाई करेंगी

MP के 2 कांग्रेस विधायकों पर ट्रेन में महिला यात्री से दुर्व्यवहार पर राजनीति गरमा गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने घटना को शर्मनाक बताया प्रदेशध्यक्ष वीडी शर्मा ने घटना को लेकर कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यजनक है। यह एक ऐसी घटना है जिसमें किसी को माफ नहीं किया जा सकता।
मैं इस घटना की कड़ी आलोचना करता हूं। एक बहन के साथ शराब के नशे में धुत होकर कांग्रेस के विधायकों ने जिस प्रकार घटना करते हैं। कांग्रेस उसका जवाब दें। प्रियंका गांधी से पूछना चाहता हूं कि बेटी हूं तो लड़ सकती हूं…बेटी थी, जो इस प्रकार के दुराचारी आपके विधायकों से लड़ी, ट्रेन के अंदर…उसके बाद उसने कंप्लेंट की। प्रियंका गांधी जवाब दें। इस पर क्या कार्रवाई करना चाहती हैं कि कांग्रेस के विधायकों ने जिस प्रकार की घटना की है प्रियंका गांधी देश आप से पूछना चाहता है। यह कांग्रेस का चरित्र है। मूल चरित्र है। इसी प्रकार से काम करना, यह दुर्भाग्य जनक है। मध्यप्रदेश में ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। बहन को न्याय मिलेगा। ऐसे लोगों को नहीं छोड़ा जाएगा।
शराब के नशे में थे विधायक?
आरोप है कि शराब के नशे में विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने उसके साथ बदतमीजी की। महिला अकेली अपने छह माह के बच्चे के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी। उसने घटना की जानकारी अपने पति को दी, तो पति ने रेल मंत्री सहित जिम्मेदार अधिकारियों को ट्वीट किया, तब सागर में ट्रेन के पहुंचने पर महिला की शिकायत पर महिला के साथ पुलिस बल भेजा गया और उसे बीना आरपीएफ में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा गया, लेकिन जानकारी मिली है कि महिला बिना रिपोर्ट दर्ज कराए भोपाल रवाना हो गई। वहीं विधायक सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा का कहना है कि महिला उनकी सीट पर लेटी थी, जब उन्हें बताया गया कि ये सीट मेरी है, तो वह अभद्रता करने लगीं। ट्रेन रीवा से रात 8 बजे चली थी और महिला एच -1 कोच में थी, जिसने घटना की जानकारी पति को मोबाइल पर दी थी। पति के ट्वीट के बाद सागर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के पुलिस बल ने महिला से बातचीत की और महिला के साथ एक आरक्षक और एएसआई को भेजा। महिला को बताया गया कि थाने में महिला अधिकारी मौजूद न होने के कारण आपकी रिपोर्ट बीना में दर्ज की जाएगी, लेकिन जानकारी मिली है कि बीना में भी महिला ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है

Show More

Related Articles

Back to top button