FashionHealthRecent Newsज्ञानबॉलीवुड

How to use Eyeliner: इन चीज़ों की मदद से लगाएं परफेक्ट आईलाइनर

How to use Eyeliner: Perfect eyeliner परफेक्शन के साथ लगाना कितना जरूरी है ये आप बेहतर तरीके से जानती होंगी

How to use eye liner  परफेक्शन के साथ लगाना कितना जरूरी है ये आप बेहतर तरीके से जानती होंगी। कई बार दूसरी महिलाओं को देखकर ऐसा लगता होगा अगर आप परफेक्ट कैट आई मेकअप चाहती हैं लेकिन लाइनर लगाने पर स्ट्रोक सही नहीं जाता तो यहां बताई जा रही चीज़ों को एक बार यूज करके देखें। जो काफी हद तक मददगार हैं

कैट आई मेकअप क्रिएट करने में।

पार्टी, शादी-ब्याह या नॉर्मली ऑफिस के लिए भी अगर आईलाइनर आपके मेकअप एशेंसियल में शामिल है तो इसे परफेक्शन के साथ लगाना कितना जरूरी है ये आप बेहतर तरीके से जानती होंगी। कई बार दूसरी महिलाओं को देखकर ऐसा लगता होगा कि यार ये इतना परफेक्टली लाइनर कैसे लगा लेती हैं? तो आपको बता दें कि ऐसा करना इतना मुश्किल भी नहीं है। कैट आई के लिए बिना किसी दूसरे की मदद लिए आप भी आसानी से इसे लगा सकती हैं यहां दी जा रही इन चीज़ों से।

Eyeliner New Makeup Tips: चेहरे पर चाहिए परफेक्ट मेकअप तो जानें कैसे चुनें सही फाउंडेशन

Eyeliner Bobby pin बॉबी पिन

विंग्ड आइलाइनर लगाने का ये सबसे आसान तरीका है। पिन के वी शेप वाले हिस्से पर जो लंबी साइड है उस पर आइलाइनर का एक कोट लगा दें और इसे आंखों के कोने पर हल्के से रखें। इससे शेप बन जाएगा। अब आंखों के ऊपर नॉर्मल जैसे लाइनर लगाते हैं लगा लें। आउटलाइन को आप अपने हिसाब से थोड़ा और मोटा कर सकते हैं।

 

Eyeliner  floss फ्लॉस

डेंटल फ्लॉस की मदद से भी आप परफेक्ट आइलाइनर लगा सकती हैं। इसकी स्ट्रिंग पर लाइनर का कोट लगाएं और इसे तिरछा करके आंखों के किनारे हल्के से रखें। अब इसे अपने हिसाब से मोटा कर लें या पतला ही रहने दें जैसे आपको पसंद हो।

cord कॉर्ड

एटीएम कॉर्ड, बिजनेस कार्ड या ऐसे ही दूसरे कॉर्ड भी परफेक्ट कैट आई मेकअप में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। कार्ड को अपने आंखों के किनारे वाले हिस्से पर एक हाथ से पकड़े और दूसरे हाथ से लाइनर का कोट लगाएं। इसके बाद अपर लैश लाइन पर आराम से जैसे आप लगाती हैं लगा लें।

Eyeliner  tape टेप

जी हां, टेप भी इस तरह के आईमेकअप में बहुत मददगार साबित होते हैं। आंखों के किनारों पर इन्हें चिपका लें। फिर लाइनर लगाएं और जब ये सूख जाए तो टेप को निकाल दें। अपर लैश लाइन पर लाइनर लगाकर आई मेकअप कंप्लीट करें और रेडी हो जाए पार्टी के लिए।

Show More

Related Articles

Back to top button