HOME

नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और हर वक्त एक्टिव रहने से मिली ऐतिहासिक जीत में सबका योगदान: दीपक सोनी टण्डन

जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता का करें सम्मान: संजय साहू

कटनी। भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसकी बूथ स्तर की अभेद संरचना के आगे विपक्ष की कोई भी रणनीति परास्त होती है एक बार फिर विधानसभा चुनाव में इसी बूथ संरचना में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम केंद्र और प्रदेश नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन से जिले की चारों सीट पर कमल खिला कर हमने ऐतिहासिक जीत हासिल की जिसमे प्रत्येक कार्यकर्ता का महत्वपूर्ण योगदान है। यह विचार आज भाजपा जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक में जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश का संगठन सबसे सुद्रढ़ संगठन है यह एक बार फिर सिद्ध हुआ। हमारे प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के मार्गदर्शन में केंद्रीय नेतृत्व सीधे बूथ के कार्यकर्ताओं से जुड़ा था यह संरचना न सिर्फ हमारे संगठन की ताकत है वरन वह अभेद कवच है जिसे विपक्ष कभी तोड़ नहीं सकता। हमने न सिर्फ जिले की चारों सीट पर विजय हासिल की वरन अपने वोट प्रतिशत को बढ़ाया श्री टण्डन ने कहा कि एक चुनाव के बाद संगठन लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया इसी तरह नगर निगम के दो वार्डों में उपचुनाव में भी हम विजय हासिल करने जुटे हैं क्योंकि भाजपा हर चुनाव को गम्भीरता से लेती है। इससे पहले जिला कार्यसमिति बैठक का संगठन के पितृपुरुषों के तैल चित्र समक्ष पुष्पांजलि तथा दीप प्रज्वलन से आरम्भ किया गया।

मंचासीन अतिथियों जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, जिला प्रभारी संजय साहू, केडीए अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण रामरतन पायल, अलका जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष चमनलाल आनंद, रामचन्द्र तिवारी, महापौर प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, महामंत्री सतीश तिवारी, संचालन कर रहे सुनील उपाध्याय, राजेश चौधरी का जिला पदाधिकारी मंडलों तथा मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री ने स्वागत किया। वरिष्ठ नेता संतोष जायसवाल के द्वारा वर्ग गीत तथा वंदे मातरम का गायन मुड़वारा मण्डल अध्यक्ष अभिषेक ताम्रकार के द्वारा किया गया।

कार्यकर्ताओं की ओर से जिला महामंत्री सतीश तिवारी ने प्रधनमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन महामंत्री राजेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रणवीर कर्ण ने किया।

इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी संजय साहू ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी विजयी जनप्रतिनिधियों को कार्यकर्ताओं के निरन्तर सम्पर्क में रहते हुए कोशिश करना चाहिए कि जिला भाजपा कार्यालय में भी एक निश्चित समय निर्धारित कर संगठन के लोगों से निरन्त संवाद बनाएं। उन्होंने कटनी जिले के कार्यकताओं के संकल्प शक्ति की सराहना करते कहा कि जिले की चारों सीट पर एक एक भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस जिम्मेदारी से कर्तव्य निभाया वह अतुलनीय है। श्री साहू ने कहा कि नगर निगम के दो वार्डों में उपचुनाव तथा लोकसभा चुनाव में विजय अब हमारा लक्ष्य है।

महापौर प्रीति सूरी एवं निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने ननि के दो वार्डों में उपचुनाव के लिए सभी से जुटने का आव्हान किया।

संचालन जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष गीता गुप्ता ने किया। कार्यसमिति के दौरान विधानसभा के प्रभारी सुरेश सोनी, रामरतन पायल, पीताम्बर टोपनानी तथा बहोरीबंद में विशेष सहयोग के लिए अश्वनी गौतम कटनी के लिए रवि खरे, युवा मोर्चा अध्यक्ष मृदुल मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा जैन, पिछड़ा मोर्चा महामंत्री प्रदीप साहू, उपाध्यक्ष संगीता जायसवाल, अजा मोर्चा महामंत्री सुखदेव चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री इमरान फरीदी, किसान मोर्चा महामंत्री अवध प्यासी के साथ साथ सभी मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री तथा अन्य वरिष्ठ सहभागियों का भी सम्मान किया गया।

इस अवसर पर जिले के पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महामंत्री, नगर निगम के पार्षदगण उपस्थित थे।

 

Show More

Related Articles

Back to top button