HOMEKATNI

katni के रोहनिया के जंगल में तेंदुए की कुएं में गिरने से मौत

katni के रोहनिया के जंगल में तेंदुए की कुएं में गिरने से मौत

katni के रोहनिया के जंगल में तेंदुए की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बीते दिनों से रोहनिया के जंगल में तेंदुए का मूवमेंट था तेंदुए का शव आज एक कुएं में मिला। वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कुएं में गिर कर तेंदुआ मौत हुई है। नर तेंदुए की उम्र 4 वर्ष बताई जा रही है। कुंडम परियोजना मंडल के बड़वारा वन परिक्षेत्र की मामला है। ग्रामीणों की सूचना पर वन अमला पहुंचा। शव को बाहर निकाल जांच में जुटा है। वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शव के पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार होगा।

ढीमरखेड़ा के जामुनचुआ बीट में एक तेंदुआ मृत मिला है। इसकी जांच वन विभाग की टीम लगी है। जानकारी के अनुसार तेंदुए की मौत 5 से 6 दिन पहले हुई है। मंगलवार देर शाम इस बात की सूचना वन विभाग के अमले को लगी। तेंदुए की मौत के बाद पूरे जंगल में दुर्गंध फैली है। मौके पर डॉग स्‍क्‍वाड बुलाया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button