HOMEMADHYAPRADESH

PM Fasal Bima Yojana 49 लाख किसानों के खाते में सिंगल क्लिक से पहुंचाई राशि

PM Fasal Bima 49 लाख किसानों के खाते में सिंगल क्लिक से पहुंचाई राशि

PM Fasal Bima in MP: बैतूल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल में प्रदेश के 49 लाख 85 हजार किसानों को 7618 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से बैंक खातों में जमा कराई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल योजना की यह देश में सबसे बड़ी राशि का वितरण है। 7618 करोड़ तो हमने अभी खाते में जमा किए हैं। जब फसल खराब हुई तब 2876 करोड़ राहत की राशि दी गई थी। इस तरह कुल 10 हजार 494 करोड़ रुपये की राशि फसल बीमा और राहत राशि के रूप में दी गई है। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार होती थी तब बीमा क्यों नहीं मिलता था। इसका जवाब सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कमल नाथ और दिग्विजय सिंह को जवाब देना होगा। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो किसानों के साथ बड़ा पाप का काम किया गया। फसल बीमा की प्रीमियम की राशि ही प्रदेश सरकार ने नही कराई जिससे किसानों को फसल नुकसान होने पर कोई लाभ नहीं मिला।

2003 तक दिग्विजय सिंह ने पूरे प्रदेश को तबाह और बर्बाद करेन का काम किया। 10 साल के दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में किसानों को मात्र आठ करोड़ की राशि ही फसल नुकसान पर दी गई। जब कमल नाथ आए तो कई जगह बर्बाद हुई फसलों का सर्वे तक नहीं किया गया। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने बैतूल के एक लाख 28 हजार 474 किसानों को 376 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आज फसल बीमा के लिए दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 माह के कार्यकाल में भाजपा की प्रदेश सरकार ने एक लाख 73 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि अलग-अलग माध्यमों से किसानों को दी गई है।कांग्रेसी केवल झूठे वादे और घोषणा करते हैं। जिन प्रदेशों में चुनाव हो रहे हैं वहां कह रहे कर्ज माफ कर देंगे। पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में तो धेला भर भी नही किया।

Show More

Related Articles

Back to top button