HOME

UP Election से पहले BJP ने सपा में लगाई बड़ी सेंध, चार MLC ने थामा ‘कमल’ का दामन

UP Election से पहले BJP ने सपा में लगाई बड़ी सेंध, चार MLC ने थामा ‘कमल’ का दामन

लखनऊ। उप्र में आसन्न विधानसभा UP Election चुनाव से पहले विभिन्न राजनीतिक दलों में उठापटक और दल बदलने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज बुधवार को समाजवादी पार्टी SP के कई बड़े नेता भाजपा BJP में शामिल हो गए।

इनमें चार एमएलसी MLC हैं, जिन्होंने भाजपा BJP  का दामन थाम लिया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा. दिनेश शर्मा की मौजूदगी में इन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

पूर्व पीएम चंद्रशेखर के पौत्र एमएलसी रविशंकर, पूर्व मंत्री गौतमबुद्ध नगर से विधायक रहे नरेंद्र भाटी, गोरखपुर के एमएलसी सीपी चंद, झांसी से एमएलसी रमादेवी निरंजन भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर निरंजन के पति भी पार्टी में शामिल हुए, जो अभी तक सभी समाजवादी पार्टी में थे।

मिली जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के सदस्यों को भाजपा में शामिल कराने में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और भाजपा उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने अहम भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर उप्र भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कई दशकों से सपा के वफादारी सिपाही, उसे ताकतवर बनाने वाले लोकप्रिय नेता नरेंद्र भाटी भाजपा से जुड़े हैं। इससे पार्टी मजबूत होगी और सपा का सफाया होगा।

उन्होंने कहा रविशंकर के आने से बलिया और आसपास के क्षेत्र में भाजपा मजबूत होगी। सीपी चंद ने भाजपा में वापसी की है। रमा निरंजन के आने से बुंदेलखंड में भाजपा मजबूत होगी।

कहा कि आज अखिलेश यादव को नींद नहीं आएगी। सपा से चुन-चुनकर उनके सेक्टर से ऊपर तक के कार्यकर्ताओं को भाजपा से जोड़ें।

Show More

Related Articles

Back to top button