MADHYAPRADESH

दिग्विजय पर BJP का प्रहार: बेटी और पत्नी की उम्र में फर्क पता नहीं और PM मोदी पर उंगली उठाते हैं

दिग्विजय पर BJP का प्रहार: बेटी और पत्नी की उम्र में फर्क पता नहीं और PM मोदी पर उंगली उठाते हैं
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विवादित तस्वीर पोस्ट करने के लिए बीजेपी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर जोरदार हमला बोला है। बीजेपी नेता लोकेन्द्र परासर ने कहा है कि जिस नेता को बेटी और पत्नी की उम्र में फर्क का लिहाज नहीं है वो पीएम मोदी पर उंगली उठा रहा है। लोकेन्द्र परासर ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ‘जिनको बेटी की उम्र और पत्नी की उम्र में फर्क ना पता हो वो हमारे पीएम पर उंगली उठाते हैं?’ लोकेन्द्र परासर मध्य प्रदेश बीजेपी के मीडिया इंचार्ज हैं। बता दें कि ट्वीटर और फेसबुक पर सक्रिय रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक फोटो पोस्ट की है। फोटो में पीएम मोदी के लिए बेहद अभद्र टिप्पणी लिखी गई है। जो फोटो दिग्विजय सिंह ने पोस्ट की वह एक मेमे है। जिसमें मोदी की फोटो के साथ लिखा है- मेरी दो उपलब्धियां हैं- 1. भक्तों को चू*** बनाया और दूसरा चू*** को भक्त बनाया। इसके नीचे दिग्विजय सिंह ने लिखा, ‘ये मेरा नहीं है लेकिन इसे देखकर मैं बिना पोस्ट किये नहीं रह सका, जिस शख्स का है उससे माफी चाहता हूं। लेकिन वो बेवकूफ बनाने की कला में माहिर हैं।’
दिग्विजय पर BJP का प्रहार: बेटी और पत्नी की उम्र में फर्क पता नहीं और PM मोदी पर उंगली उठाते हैं

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस ट्वीट के बाद भी कई ट्वीट किये हैं और कहा है कि बीजेपी उन्हें संस्कार ना सिखाये। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि इस ट्वीट के लिए उन्हें अनावश्यक रूप से गलत ठहराया जा रहा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे उसी शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं जो आम तौर पर बोल चाल की भाषा में मूर्ख बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि भक्तों की गालियों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, क्योंकि मोदी उन्हें इसी तरह बेवकूफ बनाते हैं और इसके लिए उन्हें पैसा मिलता है। दिग्विजय सिंह ने फिर कहा कि मोदी जी बेवकूफ बनाने में माहिर हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button