HOMEज्ञान

Breaking: फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन, दुनियाभर में परेशान हुए लोग

नई दिल्ली। अब से कुछ देर पहले सोशल नेटवर्किंग साइट्स फेसबुक मेसेजिंग एप व्हाट्सएप इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन होने से दुनियाभर में तहलका मचा गया। भारत सहित कई देश के लोग सर्वर डाउन होने को समझ नहीं पा रहे लिहाजा लोग अपनी डिवाइस तथा  इंटरनेट को लेकर कोशिश करते दिखे।

सोमवार रात फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का सर्वर अचानक डाउन हो गया। रात करीब 9 बजे तीनों के सर्वर डाउन हो गए जिससे यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इधर फेसबुक और व्हाट्सएप ने सर्वर डाउन होने को स्वीकार करते हुए इसके लिए खेद जताया तथा जल्द ही समस्या दूर होने की बात कही। फेसबुक तथा इंस्टाग्राम में भी गड़बड़ी आ रही है। इसे जल्द दूर किया जाएगा। धैर्य रखने के लिए धन्यवाद।

 

 

Show More

Related Articles

Back to top button