शहर

स्वदेशी अपनाने चलेगा विशाल जागरूकता अभियान, कल होगा कार्यालय का शुभारंभ

स्वदेशी अपनाने चलेगा विशाल जागरूकता अभियान, कल होगा कार्यालय का शुभारंभ

कटनी। भारत के प्रति चीन के कुटिल व्यवहार को लेकर अब चीन की अर्थव्यवस्था पर चोट करना ही प्रत्येक भारतीय मकसद है। इस उद्ेश्य को लेकर चीनी उत्पादों का विरोध करने पूरे देश में एक महाअभियान 15 सितंबर से चलाया जाएगा जो एक माह तक चलेगा। कटनी शहर में चीनी उत्पादों के खिलाफ जनजागरूकता के लिए राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा अभियान का गठन किया गया है। अभियान के जिला संयोजक रणवीर कर्ण ने बताया कि इस अभियान को प्रत्येक भारतीय के दिल में पहुंचाने के लिए अभियान में प्रत्येक वर्ग, समाज, राजनीतिक दल, सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता आवश्यक है। इसी उद्ेश्य के तहत कल सिविल लाइन्स स्थित भारतीयम प्रांगण में अभियान से जुड़े सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न सदस्यों को न सिर्फ दायित्व सौंपे गये वरन आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। सदस्यों की बैठक में विभिन्न संगठनों से जुड़े सदस्यों की उपस्थिति रही। सभी ने अपने अपने विचार रखे तथा अभियान को गति प्रदान करने पर हर संभव प्रयास का संकल्प लिया।
स्वदेशी अपनाएंगे भारत भव्य बनाएंगे
बैठक में स्वदेशी अपनाने और देश का स्वदेशी के रंग मे ंरंग कर भव्य बनाने विचारों के बीच आरएसएस के सतना विभाग प्रचारक ने अपने संदेश में कहा कि चीनी उत्पाद आज हमारे घर के चूल्हे तक पहुंच रहे हैं, लेकिन अब भारत ने ठान लिया है कि इसे चूल्हे में भी झोंका जाएगा। इसके लिए घर-घर जागरूकता फैलाई जाएगी। बैठक में विभाग कार्यवाहक उमेश मिश्रा, विपिन तिवारी, अरूण सोनी, दीपक सोनी, राजेश जैन सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। बैठक का संचालन नगर कार्यवाहक अमित कनकने ने किया।
कल होगा कार्यालय का शुभारंभ 
बैठक में जिला संयोजक रणवीर कर्ण ने बताया कि सभी सदस्यों की सहमती से राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा अभियान का सिविल लाइन स्थित भारतीयम प्रांगण मे कल 12 अगस्त को कार्यालय का शुभारंभ शहर में वरिष्ठ समाजसेवी, धर्मगुरू, वरिष्ठ पत्रकार, सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख, मातृशक्ति, अधिवक्ता, चिकित्सकों की उपस्थिति में किया जाएगा। कार्यालय शुभारंभ अवसर पर सभी स्वदेशी प्रेमियों से उपस्थिति की अपील की गई है।
इनकी रही उपस्थिति
बैठक में अनंत उरमलिया, नितेश तिवारी, जुगल किशोर चैरसिया, संतोष जायसवाल, अभिनंदन शर्मा, संजय त्रिपाठी, मनीष दुबे, आशीष सोनी, आशुतोष शुक्ला, योगेश मिश्रा, आकाश तिवारी, सिद्धार्थ जायसवाल, विजय सिंह, मोहित पाठक, संचित जैन, रंगेश गोयनका, आदित्य खरे, महेन्द्र कुमार खरे आदि सदस्य उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button